सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sahil murdered his uncle Rahul for property and money; he also killed his friend Ankush after the latter refused to help.

Panipat News: प्रॉपर्टी और पैसे के लिए साहिल ने की चाचा राहुल की हत्या,मदद से मना किया तो दोस्त अंकुश को भी मौत के घाट उतारा

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Sahil murdered his uncle Rahul for property and money; he also killed his friend Ankush after the latter refused to help.
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत/सोनीपत। पंजाब के डेराबस्सी की एसबीपी कॉलोनी में रहने वाले चाचा राहुल मलिक (45) की हत्या साहिल ने प्रॉपर्टी और पैसे के लिए की थी। वह अपने चाचा से उनके पिता द्वारा होम लोन न भर पाने पर मकान बेचने से रंजिश पाले हुए था और इस संपत्ति से हिस्सा मांग रहा था। चाचा की हत्या के बाद उसने अपने बचपन के दोस्त अंकुश (25) से मदद मांगी परंतु इनकार करने पर उसकी भी गोली मारकर जान ले ली।

बुधवार देर रात दोनों के शव टाटा सफारी में रखकर समालखा थाना क्षेत्र के बुड़शाम के पास दिल्ली नहर बाईपास पर सड़क किनारे फेंक कर दिल्ली की तरफ भागने लगा। वाहन में जीपीएस लगा होने के कारण पुलिस उसका पीछा कर रही थी। जीटी सड़क के भिगान टोल प्लाजा के पास सोनीपत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पानीपत सीआईए-1 पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया साहिल ने अपने चाचा राहुल व दोस्त अंकुश की हत्या की वारदात को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि साहिल का फाइनेंस का काम बहुत अच्छा नहीं था जबकि उसके चाचा राहुल का पंजाब के डेराबस्सी स्थित सुरक्षा एंक्लेव में मलिक प्रॉपर्टी के नाम से ठीक-ठाक काम चल रहा था। साहिल इसे लेकर अपने चाचा राहुल से रंजिश रखे हुए था। वह उनसे प्रॉपर्टी में लगातार हिस्सा मांग रहा था। बुधवार को वह पिता की लाइसेंसी डोगा बंदूक लेकर डेराबस्सी स्थित चाचा के ऑफिस पहुंचा और अंदर बैठे चाचा की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। शव को चाचा की टाटा सफारी गाड़ी में डालकर रात करीब नौ बजे पानीपत आ गया। वहां उसने अपने दोस्त अंकुश को फोन कर सेक्टर 13/17 कट पर मिलने के लिए बुलाया और अपने साथ बैठा लिया। कुछ देर बात करने के बाद उसने अंकुश से बात की और करीब पांच किलोमीटर दूर सब्जी मंडी कट पर पहुंचकर अंकुश को भी दो गोली मार दी। इसके बाद दोनों के शव बुड़शाम के पास फेंककर सोनीपत की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

पंजाब पुलिस डेरा बस्सी से कर रही थी पीछा
पंजाब पुलिस जीपीएस लगे उसके वाहन का लगातार पीछा कर रही थी। पानीपत में हत्या के बाद सीआईए-1 की टीम भी पीछे लग गई। रात को जैसे ही वह गाड़ी लेकर सोनीपत के भिगान टोल के पास पहुंचा। वहां सोनीपत सीपी ममता सिंह और एसटीएफ डीएसपी इंदीवर सोनीपत स्पेशल यूनिट फॉर एंटी-गैंगस्टर (एसयूएजी) व एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ मौजूद थे। इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने आरोपी को पकड़ने के लिए टोल संचालन को कुछ समय के लिए धीमा कर वाहनों की लंबी कतार लगवा दी। इसी दौरान आरोपी की कार भी भीड़ में फंस गई और रात करीब 11 बजे पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर पानीपत सीआईए-1 को सौंप दिया। फिलहाल साहिल से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उसे अदालत के सामने पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। सोनीपत पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास दो हथियार थे। साहिल ने हथियार भी नहर के पास फेंकने की बात कबूली है।
------------

अंकुश के पिता बोले- बचपन के दोस्त थे साहिल और अंकुश

अंकुश के पिता रामजुआरी ने बताया कि अंकुश और साहिल बचपन के दोस्त थे। दोनों एक साथ ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। 2024 में साहिल का एक शादी समारोह में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने अपने दोस्त अंकुश के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर स्काईलार्क होटल के पास हमला किया था। इसमें साहिल और अंकुश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। साहिल अंकुश से इस मामले में भी पैरवी करने को कहता था। इस कारण उनकी डेढ़ साल से बोलचाल बंद थी। साहिल ने बुधवार रात को अपने चाचा का शव ठिकाने लगाने के लिए अंकुश को बुलाया था। अंकुश ने ऐसा करने से मना कर दिया। उसने हत्या की पोल खुलने के डर से अंकुश की दो गोली मारकर हत्या कर दी।
-----------------

परिवार का इकलौता बेटा था अंकुश, फरवरी में हुई थी शादी, पत्नी दो माह की गर्भवती

रामजुआरी ने बताया कि अंकुश उनका इकलौता बेटा था। सात फरवरी को गन्नौर को की भतेरी के साथ उनकी शादी हुई थी। अंकुश की पत्नी दो माह की गर्भवती है। अंकुश समालखा के एक सीमेंट स्टोर पर काम करते थे।
------------------

होम लोन न चुकाने पर बेच दिया था घर

आरोपी साहिल ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उनके पिता ने करीब 20 साल पहले नवादा गांव में मकान पर होम लोन लिया था। वे इस लोन को चुका नहीं पाए थे। उनके चाचा ने घर बेचकर लोन चुका दिया था। साहिल ने इसी रंजिश में अपने चाचा राहुल मलिक (45) से बदला लेने के लिए हत्या कर दी। डेराबस्सी जाकर चाचा को गोली मार हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed