फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   93 employees on strike; managing operations with 25 proves challenging.

Panipat News: 93 कर्मचारी हड़ताल पर, 25 से काम चलाना बना चुनाैती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
93 employees on strike; managing operations with 25 proves challenging.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम के साथ दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल ने प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। सबसे बड़ी चुनौती दमकल विभाग के सामने हैं। विभाग में तैनात 93 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।
उनकी भरपाई के लिए न तो होमगार्ड मिल सके और न ही रोडवेज से चालकों की आपूर्ति हो सकी है। होमगार्ड के 100 जवानों में से तीन ही मिले हैं। कर्मचारियों की कमी से विभाग में खलबली मची है। अधिकारी भी यही कह रहे हैं कि खैर मनाइए कि कहीं आग न लगे।
विज्ञापन

दमकल विभाग में करीब 124 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें में 93 अनियमित और 25 नियमित कर्मचारी हैं। बाकी आउटसोर्सिंग के हैं। छह अगस्त को नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर दमकल विभाग में तैनात 93 अनियमित कर्मचारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिस कारण विभाग ने मात्र नियमित कर्मचारी ही शेष बचे हैं। विभाग ने आग लगने की घटनाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग से होमगार्ड के 100 जवान व परिवहन विभाग से रोडवेज के 40 चालकों की मांग की गई थी। लेकिन, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए ज्यादातर होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात हैं। जिस कारण विभाग को मात्र तीन होमगार्ड ही मिले हैं। वहीं, कांवड़ के कारण ज्यादातर रोडवेज बसों को हरिद्वार भेजा जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय रूट पर भी रोडवेज बसों की कमी है। जिस कारण विभाग ने मात्र 10 चालक ही दमकल विभाग को उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के पास अब 25 नियमित कर्मचारी, छह आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के साथ तीन होमगार्ड जवान और 10 रोडवेज बस चालक हैं। इन्ही कर्मचारियों से बारी-बारी 24 घंटे की डयूटी ली जा रही है। आग लगने की स्थिति में काबू पाना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed