{"_id":"6a2725eca33a8e58b1000c9f","slug":"99000-rupees-withdrawn-from-account-by-changing-debit-card-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158579-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 99 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 99 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी के पास एटीएम बूथ पर कढ़ी-चावल की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामला थाना चांदनीबाग क्षेत्र का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सैनी कॉलोनी निवासी मनोज ने बताया कि उनका बैंक खाता जीटी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में है। वह सनौली रोड सब्जी मंडी के पास पीएनबी बैंक के सामने रेहड़ी लगाते हैं। 1 जून को वह रुपये निकालने के लिए ब्जी मंडी के पास एटीएम बूथ पहुंचे थे।
मनोज के अनुसार, बूथ के अंदर पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने मदद करने का झांसा दिया। जब मनोज पैसे निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी उस व्यक्ति ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से कई बार में रकम निकाली गई- जिसमें 5 हजार, 3 हजार, 20-20 हजार के चार ट्रांजैक्शन, तथा 10 हजार, 4 हजार और 1 हजार रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन
बैंक से मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें
-24 मई को सनौली रोड पर विद्यानंद कॉलोनी के साबेज का कार्ड बदलकर खाते से निकाले 48 हजार रुपये
-15 मई को मॉडल टाउन में जीआरपी में तैनात एसआई का डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 34 हजार
2.15 मई को सेक्टर-25 में मजदूर मैनपाल का कार्ड बदलकर खाते से 25 हजार निकाले
3.18 मई को सनौली रोड पर सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर 25 हजार निकाले
4. 30 अप्रैल को शहर थाना क्षेत्र की महावीर कॉलोनी में व्यक्ति का कार्ड बदलकर खाते से निकाले 15500 रुपये
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर ठगी के आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है। -संदीप, प्रभारी, थाना पुलिस चांदनी बाग।

Trending Videos