{"_id":"6a27271f933a63daf901588b","slug":"keshav-of-shahpur-won-silver-medal-in-national-wrestling-panipat-news-c-244-1-pnp1011-158591-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शाहपुर के केशव ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शाहपुर के केशव ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीता रजत पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
कोच प्रदीप के साथ खिलाड़ी केशव।
- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। शाहपुर गांव के युवा पहलवान केशव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 5 से 8 जून तक उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आयोजित की गई थी। केशव ने अंडर-17 आयु वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।
केशव का फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र के हनुमंत राजेंद्र जाधव के साथ हुआ, जिसमें उन्हें दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस सफलता से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। उनके पिता संदीप खेतीबाड़ी करते हैं, माता गृहिणी हैं।
केशव पिछले कई वर्षों से कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच प्रदीप और कोच कृष्ण कुंडू के मार्गदर्शन में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच प्रदीप ने बताया कि केशव की इस उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है। प्रतियोगिता से पहले उनके प्रशिक्षण का समय बढ़ाया गया था, जिससे उनका प्रदर्शन बेहतर हो सका।
विज्ञापन
कोच ने कहा कि साधारण परिवार के बच्चों का खेलों में आगे बढ़ना प्रेरणादायक है और इससे एकेडमी के अन्य खिलाड़ी भी कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित होते हैं। केशव ने उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि वह आगे स्वर्ण पदक जीतने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से यह सफलता मिली है और वह भविष्य में भी अपने गांव व प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Trending Videos