सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A female smuggler from Uganda, Africa, was arrested with 306 grams of heroin, with links to Delhi.

Panipat News: अफ्रीका के युगांडा की महिला तस्कर 306 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार, दिल्ली से जुड़े तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A female smuggler from Uganda, Africa, was arrested with 306 grams of heroin, with links to Delhi.
विज्ञापन
अंबाला। नशा तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का अंबाला सीआईए-1 की टीम ने खुलासा किया है। अफ्रीका के युगांडा निवासी हलीमा नबोसा को टीम ने अंबाला कैंट से 306 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ से दो करोड़ रुपये की कीमत है। सीआईए-1 की टीम ने विदेशी महिला को बुधवार काबू किया था। कोर्ट में पेश कर महिला को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि हलीमा नबोसा दिल्ली में रहती है।
Trending Videos


दिल्ली से हेरोइन लेकर आई थी अंबाला

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि विदेशी महिला दिल्ली से हेरोइन अंबाला व आसपास के इलाके में बेचने की फिराक में थी। इस मामले में सीआईए-1 के प्रभारी हरजिंद्र ने बताया कि 17 मार्च की रात उन्हें सूचना मिली थी कि विदेश महिला नशे की खेप लेकर आ रही है। देररात करीब 2 बजे कैंट क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को काबू किया। आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी होने का उठाती थी फायदा, नहीं करता था कोई पूछताछ

शातिर महिला विदेशी होने का फायदा उठाती थी। उसे पता था कि कोई उससे बिना बात नहीं करेगा और न ही कोई शक करेगा। इसलिए वह आसानी से नशे की खेप लेकर अंबाला पहुंच गई थी। सीआईए-1 की टीम रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि दिल्ली में वह किसके संपर्क में थी और अंबाला में उसके मुख्य खरीदार कौन-कौन हैं। महिला का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा। पता लगाया जा रहा है कि आखिर कब यह इंडिया आई थी और उनके साथ कौन-कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed