सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused arrested for stealing iron rods from HSIDC under-construction area

Panipat News: एचएसआईडीसी निर्माणाधीन क्षेत्र से सरिये चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for stealing iron rods from HSIDC under-construction area
विज्ञापन
पानीपत। एचएसआईडीसी निर्माणाधीन क्षेत्र से सरिये व बिजली के केबल चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने रविवार देर शाम पावर हाउस के पास से करनाल के कुताना गांव निवासी संदीप, संजय व कश्मीरी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ।
Trending Videos

सदर थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि 21 मार्च को एचएसआईडीसी निर्माणाधीन क्षेत्र से सरिया, लोहे की पाइप व बिजली की केबल चोरी हुई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस टीम चोरों की धरपकड़ में जुटी थी। रविवार शाम को टीम को सूचना मिली कि एचएसआईडीसी पावर हाउस के पास संदिग्ध युवक खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत ही दबिश देकर तीनों संदीप, संजय व कश्मीरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 110 सरिये, दो पाइप व बिजली की तार के दो बंडल व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली। तीनों को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed