सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A married woman hanged herself just four months after the wedding because her husband did not answer the phone.

Panipat News: पति ने फोन नहीं उठाया तो शादी के चार माह बाद ही विवाहिता ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
A married woman hanged herself just four months after the wedding because her husband did not answer the phone.
विज्ञापन
समालखा। समालखा थाना क्षेत्र के मच्छरौली गांव में शादी के मात्र चार माह बाद ही विवाहिता सरिता (24) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि शादी के एक माह बाद ही पति उसे मायके में छोड़कर चला गया था। इसके बाद वह फोन नहीं उठा रहा था। जिस कारण तनाव में आकर उसने रविवार दोपहर को अपने कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस ने मां की शिकायत पर पति और अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, परिजनों का आरोप है कि समालखा नगारिक अस्पताल में डीप-फ्रीजर खराब होने के कारण गर्मी में शव रात में गल गया। शव की पहचान करने में भी काफी दिक्कत हुई।

मच्छरौली के राम निवासी ने बताया कि उनकी भतीजी सरिता की शादी करीब चार माह पहले सोनीपत के मोहम्मदाबाद में हुई थी। शादी के एक माह बाद ही उसका पति शुभम उसे मायके में छोड़कर चला गया था। इसके बाद वह सरिता को लेने के लिए नहीं आ रहा था। उन्होंने कई बार सरिता के ससुरालियों को फोन कर उसे छोड़कर जाने का कारण पूछा तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि शुभम ने सरिता का भी फोन नहीं उठाया। जिस कारण वह तनाव में आ गई और रविवार को उसने कमरे में कुंडे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को परिजनों ने सरिता का शव फंदे पर लटका देता तो तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर समालखा नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। लेकिन डॉक्टर नहीं होने के कारण रविवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस ने सरिता की मां बाला देवी की शिकायत पर पति शुभम व अन्य ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बॉक्स


फ्रीजर खराब होने से गर्मी में शव हुआ खराब
परिजनों का आरोप है कि दोपहर को शव शवगृह में रखवा दिया था। लेकिन किन्हीं कारणों से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसके बाद सोमवार को वह शवगृह पहुंचे। जहां पर देखा तो सरिता का शव गर्मी के कारण फूल चुका था और गलना शुरू हो गया था। परिजनों का आरोप है कि शवगृह का डीप-फ्रीजर खराब होने से शव की यह दुर्दशा हुई।

---वर्जन
मां की शिकायत पर पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-दीपक, प्रभारी थाना समालखा।
----
समालखा नागरिक अस्पताल के शवगृह का डीप-फ्रीजर खराब होने की सूचना मिली थी। रविवार रात को ही टीम भेजकर फ्रीजर को ठीक कराया गया था। इस संबंध में मेडिकल ऑफिसर से जवाब भी मांगा गया है।
-डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed