सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Defects have started appearing in e-buses within just a month; buses are stalling mid-journey.

Panipat News: ई-बसोंं में एक महीना में ही आने लगी खामियां, बीच सफर में थम रही ई-बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Defects have started appearing in e-buses within just a month; buses are stalling mid-journey.
विज्ञापन
पानीपत। शहर को एक महीना पहले मिली ई-बसों में खामियां आनी शुरू हो गई है। इससे यात्रियोंं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा के दौरान बीच सफर में तकनीकी खराबी के कारण ई-बसें रुक रही हैं।

शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। साथ ही वर्तमान में भी कई रुटोंं पर ई-बसें खाली दौड़ती नजर आ रही हैं। ई-डिपो में 45 ई-बसों के बेड़े में तीन से चार ई-बसों में तकनीकी खराबी आ रही है। इनमें बैटरी संबंधित दिक्कत ज्यादा बताई जा रही है। ई-डिपो में ई-बसों की मरम्मत के लिए तीन से चार ई-बसों को लेकर चालक और परिचालक आ रहे हैं। कंपनी द्वारा करीब एक करोड़ रुपये की लागत से एक ई-बस को तैयार किया गया है। इन ई-बसों को आधुनिक सुविधाओंं से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसोंं में जीपीएस से लेकर अन्य उपकरण लगाए गए है। इनमें स्वचालित दरवाजा, हर सीट पर पैनिक बटन और अन्य वस्तुएं शामिल है। शहर में नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा तक चलने वाली ई-बस में करीब चार दिन पहले तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण यात्रियों को पौना घंटा इंतजार के बाद अन्य बस में उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

वर्जन :
शहर में ई-बसोंं के संचालन से यात्रियाें को नई सौगात मिली है। ई-डिपो में तीन से चार ई-बसों में तकनीकी खराबी आ रही है। इसमें मुख्यत: बैटरी की समस्या और अन्य उपकरण में दिक्कत बताई जा रही है। कर्मचारियोंं द्वारा दिक्कत को दुरूस्त कर जल्द ही रूटों पर ई-बसों को चलाया जाएगा।
विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed