सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband-wife WhatsApp status dispute reaches police station; police have initiated an investigation.

Panipat News: पति-पत्नी का व्हाट्सएप स्टेटस विवाद पहुंचा थाने, पुलिस ने शुरू की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Husband-wife WhatsApp status dispute reaches police station; police have initiated an investigation.
विज्ञापन
पानीपत। व्हाट्सएप स्टेट्स लगाने से शुरू हुआ पति-पत्नी के बीच का विवाद इतना बढ़ा की मामला थाने तक पहुंच गया। महिला ने महिला संरक्षण कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पति का कहना है कि पत्नी ने ही व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर रिश्तेदारों में उन्हें बदनाम किया है। महिला संरक्षण अधिकारी ने दोनों की काउंसिलिंग की और एक सप्ताह का समय दिया।

थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया। उनका कहना है कि उसकी पहली शादी करीब 2006 में हुई थी। पति शराब पीने का आदी था जिस कारण वह उसे छोड़कर आठ माह में ही अपने मायके में आकर रहने लगी थी। उस समय वह गर्भवती थी और मायके में ही उनके बेटे का जन्म हुआ था। उसने करीब 15 साल तक खुद ही बेटे का लालन-पालन किया। इसके बाद उसकी वर्ष 2022 में उनकी वैवाहिक वेबसाइट पर एक युवक से मुलाकात हुई। युवक का भी अपनी पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा था। उन दोनों ने एक साथ रहने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दोनों लीव इन रिलेशनशिप में रहे इसके बाद शादी कर ली। उनका अब एक बेटा है। जिसकी उम्र तीन साल है। लेकिन, पत्नी पत्नी के बीच अब मनमुटाव चल रहा है। इसी बीच उनके बीच झगड़ा हुआ तो पत्नी ने व्हाट्सएप स्टेटस लगा दिया। इसके बाद पति ने भी स्टेट्स लगाए तो दोनों के बीच विवाद खड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं और अलग रहने की जिद पर अड़े हैं। महिला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की है। फिलहाल दोनों को एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह बाद उनकी दोबारा फिर से काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed