सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brick kiln worker killed, two injured in road accident

Panipat News: सड़क हादसे में भट्ठा मजदूर की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln worker killed, two injured in road accident
विज्ञापन
पानीपत। खलीला-करहंस रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। उनके साथ जा रहे दो अन्य साथी भी घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। घायलोंं को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक साथ को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। साथ ही अन्य साथी का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गोपालपुर गांव के छोटेलाल (43) खलीला रोड स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार रात आठ बजे वह पास की दुकान से सामान लाने गया था। उसके दो अन्य साथी भी उन्हीं के साथ थे। खलीला रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके साथी लाला राम और रामोतार घायल हो गए। लाला राम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। साथ ही अन्य साथी का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed