{"_id":"69bc6cf5fe8de6d8a00eebf4","slug":"a-van-caught-fire-after-colliding-with-a-rajasthan-transport-bus-a-young-woman-was-burnt-alive-panipat-news-c-18-1-knl1010-868610-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राजस्थान परिवहन की बस की टक्कर से वैन में लगी आग,एक युवती जिंदा जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राजस्थान परिवहन की बस की टक्कर से वैन में लगी आग,एक युवती जिंदा जली
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा (पानीपत)। जीटी रोड एनएच 44 पर वीरवार रात करीब 10 बजे राजस्थान पथ परिवहन की बस की टक्कर लगने से यूपी नंबर की एक इको वैन में आग लगने से एक युवती जिंदा जल गई और तीन यात्री घायल हो गए। बस चालक इको को करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गया।
सीएनजी किट फटना आग लगने का प्रथम दृष्टा में कारण सामने आया है। इको आगे चल रही हेक्टर गाड़ी के एक अन्य गाड़ी से टक्कर के बाद खड़ी थी। इसमें ईद पर पानीपत से बरेली जा रहे थे। इसके बाद जीटी रोड की करनाल लेन पर लंबा जाम लग गया। समालखा थाना पुलिस और यातायात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे में रास्ता सामान्य किया
कुरुक्षेत्र के सुनील कुमार ने बताया कि वह अपनी हेक्टेयर गाड़ी में दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी बहन को लेने जा रहा था। वह जीटी रोड पर उत्सव गार्डन के नजदीक पहुंचा तो एक सिलेरियो गाड़ी खराब हालत में खड़ी थी। उनकी गाड़ी की उससे टक्कर हो गई। वह अपनी गाड़ी को एक तरफ कर रहा था, इसी समय यूपी नंबर की एक इको के चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। वे इको सवार यात्रियों को नीचे उतार रहे थे। इसमें करीब आठ यात्री थे। पांच को उतार लिया गया था बाकी तीन इको में थे।
इसी समय राजस्थान पथ परिवहन की बस का चालक तेज गति में आया और इको को पीछे से सीधी टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही इको दूसरी तरफ घूम गई। चालक बस के साथ इको को करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गया। इको में धमाके के साथ आग लग गई। लोगो ने पुलिस को सूचना दी। समालखा थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची।
दमकलकर्मियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। इको में एक युवती जिन्दा जली मिली और तीन सवारी घायल हो गई। पुलिस शव को सामान्य अस्पताल में ले गई। यहां से पानीपत जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। तीनों घायलों को सामान्य अस्पताल ले गए।
Trending Videos