सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   AAP protests against gas shortage

Panipat News: गैस की किल्लत पर आप ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 15 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
AAP protests against gas shortage
गैस एजेंसी पर प्रदर्शन करते आप के नेता। स्रोत : पार्टी।
विज्ञापन
पानीपत। आम आदमी पार्टी ने बबैल रोड स्थित छोटू राम चौक पर लोगों को सिलिंडर न मिलने पर प्रदर्शन किया। आप ने गैस की आपूर्ति सामान्य करने की मांग की। जल्द समाधान नहीं करने पर विरोध तेज करने की चेतावनी दी है।
Trending Videos

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की किल्लत के कारण कई छोटे और मध्यम स्तर के उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। उद्योगों में गैस का उपयोग उत्पादन प्रक्रिया में होता है। वहां कामकाज ठप पड़ने की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने इस समस्या का समाधान नहीं किया तो उद्योगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ रोजगार पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस आपूर्ति की व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए। करनाल लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अजय सिंगला ने कहा कि उज्ज्वला योजना के नाम पर सरकार ने गरीब परिवारों को राहत देने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि कई लाभार्थियों को समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सा ने कहा कि गैस की कमी का असर छोटे कारोबारियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश सह सचिव सुखबीर मलिक ने कहा कि गैस की किल्लत केवल घरेलू समस्या नहीं बल्कि आर्थिक गतिविधियों पर भी असर डाल रही है। नरेंद्र जेसिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। इस मौके पर शमशेर भल्ला, जितेंद्र धीमान, मोहित गुप्ता, शामलाल पहाड़िया, अंग्रेज मलिक, कुलदीप अहलावत, राममेहर मलिक, वीरेंद्र आर्य व होशियार सिंह मौजूद रहे।

गैस एजेंसी पर प्रदर्शन करते आप के नेता। स्रोत : पार्टी।

गैस एजेंसी पर प्रदर्शन करते आप के नेता। स्रोत : पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed