सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amrit Pharmacy is being built in the park of the District Civil Hospital

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल के पार्क में बन रही अमृत फार्मेसी

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Amrit Pharmacy is being built in the park of the District Civil Hospital
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल की अमृत फार्मेसी पार्क में बनाई जाएगी। इसका काम शुरू कर दिया है। पहले यह फार्मेसी ओपीडी के सामने वीटा बूथ के साथ में बनाई जानी थी लेकिन यहां जगह कम होने की वजह से यह फैसला लिया गया। वीटा कंपनी अमृत फार्मेसी बनाएगी और वही इसका संचालन करेगी। इससे कैंसर समेत दूसरी गंभीर बीमारियों के मरीजों को दवा मिलने में आसानी होगी।

जिला नागरिक अस्पताल ओपीडी में फार्मेसी के साथ जन औषधि केंद्र बनाए गए हैं। इसके बाद भी लोगों की दवा न मिलने की शिकायत रहती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर बीमारियों की दवा सरकारी रेट पर देने के लिए अमृत फार्मेसी बनाने का फैसला लिया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मई को वर्चुअल रूप से अमृत फार्मेसी का शिलान्यास किया था। जिला नागरिक अस्पताल के पार्क में अमृत फार्मेसी बनाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बाहर से लेनी पड़ती हैं दवा
अमृत फार्मेसी पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवा उचित रेट पर मिल पाएंगी। इससे मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर दवा नहीं खरीदनी पड़ेगी। अस्पताल में फार्मेसी बनाने के लिए पहले ओपीडी ब्लॉक के सामने बंद पड़े वीटा बूथ के पास जगह दी गई थी लेकिन वह एंबुलेंस और मरीजों की आवाजाही में परेशानी बढ़ने की बात सामने आई थी। अमृत फार्मेसी का निर्माण वीटा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। वीटा ही इसे चलाएगी। बिंझौल गांव के रणदीप ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दवा भी नहीं मिल पाती हैं। विभाग को इनकी आपूर्ति पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ जन औषधि केंद्र व अमृत फार्मेसी पर भी दवा उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
Trending Videos

अमृत फार्मेसी वीटा कंपनी द्वारा बनाई जा रही है। विभाग द्वारा सिर्फ जगह दी गई है। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसे जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। मरीजों को फार्मेसी का लाभ मिल सकेगा। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed