{"_id":"6a21dc4b2c1a4131690446a5","slug":"children-carrying-bricks-were-presented-before-the-committee-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158391-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ईंट ढुलाई करने वाले बच्चों को समिति के सामने किया गया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ईंट ढुलाई करने वाले बच्चों को समिति के सामने किया गया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। भीषण गर्मी में बच्चों से ईंट ढुलाई कराने के मामले में पुलिस ने बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर दिया। जहां पर बच्चों की काउंसिलिंग कराकर उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
बाल कल्याण समिति को 28 मई को जिला नागरिक अस्पताल में 10-12 साल के बच्चों से ईंट ढुलाई कराने की सूचना मिली थी। सूचना पर जब टीम मौके पर पहुंची तो उससे पहले ही एक कार में सवार कुछ लोग बच्चों को वहां से लेकर चले गए थे। समिति ने शहर थाना पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी और बच्चों को बरामद कर पेश करने के लिए कहा था।
सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने बताया कि बुधवार को बच्चों को समिति के सामने पेश किया गया। बच्चों की काउंसिलिंग की गई। वीरवार को समिति ने तीनों बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने बताया कि बच्चों से काम कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए श्रम विभाग व पुलिस को लिखा गया है।
विज्ञापन
-- -
Trending Videos