{"_id":"6a21dc014d6f5f749c0cf46f","slug":"education-minister-to-hold-talks-with-mid-day-meal-workers-union-on-9th-panipat-news-c-244-1-pnp1007-158368-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिक्षा मंत्री नौ को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन से करेंगे वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिक्षा मंत्री नौ को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन से करेंगे वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। इंडियन ट्रेड यूनियन मजदूर संगठन से संबंधित मिड डे मील वर्कर्स यूनियन नौ जून को चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री से बातचीत करेंगे। इसके लिए उन्होंने पहले से तय 5 जून को शिक्षा मंत्री के आवास कार्यक्रम के घेराव को स्थगित कर दिया है। सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त व मिड डे मील वर्कर्स यूनियन जिला प्रधान निर्मला अहलावत ने बताया कि आगामी 9 जून को होने वाली वार्ता पर ही निर्भर करेगा कि आंदोलन जारी रखना है कि नहीं। उम्मीद है कि शिक्षा मंत्री मांग पत्र की सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा के शिक्षा विभाग में सरकारी स्कूलों में कार्य करने वाली मिड डे मील वर्कर्स जो सभी गरीब परिवारों से संबंध रखती हैं और विधवा महिलाएं भी हैं। उनकी मांगे पूरी करेंगे। महंगाई के दौर में वर्कर्स को अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सात हजार रुपये में गुजारा कर पाना संभव नहीं है।
Trending Videos