{"_id":"69c44f1da0bcf53d3f025495","slug":"ashwini-was-stabbed-for-resisting-taking-out-his-mobile-phone-from-his-pocket-panipat-news-c-244-1-pnp1012-154349-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जेब से मोबाइल निकालने का विरोध करने पर अश्वनी को मारा था चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जेब से मोबाइल निकालने का विरोध करने पर अश्वनी को मारा था चाकू
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कुटानी रोड गंदा नाला पटरी पर हुई अश्वनी (17) की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सीआईए-2 की टीम ने मंगलवार शाम को ट्रक यूनियन सेक्टर-25 के पास से दो सगे भाई केशव व राजेश निवासी डाबर कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी गौरव के साथ गोलगप्पे खा रहे थे। उन्होंने गोलगप्पे बेच रहे अश्वनी की जेब से मोबाइल निकाल लिया। जब उसने विरोध किया तो चाकू मारकर मौके से भाग गए थे। पुलिस ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों का पहले आपराधिक रिकॉर्ड मिला है वहीं तीसरे आरोपी की धरपकड़ तेज कर दी है।
सीआईए-2 के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम को थाना किला क्षेत्र के कुटानी रोड पर अश्वनी निवासी कानपुर देहात की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। अश्वनी के जीजा नंदकिशोर ने किला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी ने वारदात का खुलासा करने की जिम्मेदारी सीआईए-2 की टीम को दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की। मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी ट्रक यूनियन के पास मौजूद हैं। टीम ने दबिश देकर केशव व राजेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों भाई और उनका दोस्त गौरव नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो तीनों ने मिलकर मोबाइल फोन छीनने की साजिश रची। शनिवार की शाम को वह कुटानी रोड पर गंदा नाला के पास गोलगप्पे खाने लगे। इसी बीच गौरव ने रेहड़ी वाले की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। रेहड़ी वाले ने मोबाइल छीनने का विरोध किया तो उस पर चाकू से वार कर दिए थे।
Trending Videos