फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Beneficiary women distressed over non-receipt of regular installments under the Lado Lakshmi Yojana.

Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना की नियमित किस्त न मिलने से लाभार्थी महिलाएं परेशान

Sun, 02 Aug 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Beneficiary women distressed over non-receipt of regular installments under the Lado Lakshmi Yojana.
पानीपत। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी कुछ लाभार्थी नियमित भुगतान न मिलने के कारण परेशान हैं। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि कभी दो महीने तो कभी तीन महीने के अंतराल के बाद एक साथ मिल रही है। इससे महिलाओं को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

सुताना गांव की काशी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए यह योजना अच्छी है, क्योंकि इससे घर के कुछ खर्च पूरे करने में मदद मिलती है लेकिन पिछले कुछ समय से भुगतान में लगातार देरी हो रही है। उनकी राशि तीन महीने में आई है। उन्हें यह भी पता नहीं चलता कि अगली किस्त कब आएगी। ऐसे में उन्हें अपने खर्चों की योजना बनाने में कठिनाई होती है।
विज्ञापन


इसराना की सुनीता देवी ने बताया कि योजना की राशि उनके खाते में हर महीने नहीं आती। कभी दो महीने बाद तो कभी तीन महीने बाद एक साथ राशि जमा होती है। बापौली की रेखा ने बताया कि यदि योजना में हर महीने तय समय पर भुगतान हो तो महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें बार-बार बैंक जाकर खाते की जानकारी भी नहीं लेनी पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed