सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP OBC Morcha's National Co-Media Head held a dialogue program with women

Panipat News: भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख ने महिलाओं के साथ किया संवाद कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
BJP OBC Morcha's National Co-Media Head held a dialogue program with women
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ डॉ. राजवीर आर्य। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
पानीपत। बराना गांव स्थित ठाकुर मंदिर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख ने केंद्रीय बजट पर महिलाओं के साथ किया। कार्यक्रम महिला मोर्चा के सहयोग से किया गया। महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता व सामाजिक-आर्थिक उन्नयन के लिए बजट में किए गए प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं सहायता समूह की समूह सेविका पिंकी वर्मा ने किया।
Trending Videos

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख मुख्य वक्ता डॉ. राजवीर आर्य ने कहा कि केंद्रीय बजट महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाला है। उन्होंने विशेष रूप से लखपति दीदी योजना, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने के लिए ऋण व सब्सिडी, मुद्रा योजना, कौशल विकास कार्यक्रम, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं की भागीदारी और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले प्रावधानों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नारी शक्ति सहायता समूह की प्रधान सीता देवी, जय लक्ष्मी सहायता समूह की प्रधान कविता देवी, श्रीराम सहायता समूह की प्रधान टीना देवी व राधाकृष्ण स्वयं सहायता समूह की प्रधान सोनिया देवी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed