{"_id":"6a724c253e5e02a50109cc62","slug":"businessman-on-scooter-falls-onto-railway-tracks-after-collision-with-bolero-loses-his-life-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161865-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बोलेरो की टक्कर से रेलवे ट्रैक पर गिरे स्कूटी सवार कारोबारी, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बोलेरो की टक्कर से रेलवे ट्रैक पर गिरे स्कूटी सवार कारोबारी, गई जान
विज्ञापन
फ्लाईओवर पर टूटी पड़ी स्कूटी। स्रोत : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जाटल रोड रेलवे फ्लाईओवर पर मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक कारोबारी संजीव ग्रोवर (50) की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक फ्लाईओवर से उछलकर करीब 25 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो भी पलट गई, जबकि चालक मौके से भाग गया।
संजीव के भाई हेमंत ने बताया कि संजीव शाम को जीटी रोड से घर जा रहे थे तभी बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। उधर, प्रत्यक्षदर्शी रमेश ने बताया कि वह शाम को घर लौट रहा था। जाटल रोड फ्लाईओवर पर सामने से आ रही बोलेरो ने स्कूटी सवार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक फ्लाईओवर से नीचे रेलवे लाइन के पास जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। हादसा रेलवे लाइन के ठीक ऊपर होने के कारण जीआरपी ने रेलवे ट्रैक से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस बीच बोलेरो चालक भाग गया। जीआरपी ने उसके खिलाफ प्राथिमकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।