फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water reached the elevated highway; the Delhi-Karnal lane remained closed for two hours.

Panipat News: एलिवेटेड हाईवे तक पहुंच गया पानी, दिल्ली-करनाल लेन दो घंटे रही बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Water reached the elevated highway; the Delhi-Karnal lane remained closed for two hours.
लो जी थम गई। जीटी रोड पर संजय चौक के नजदीक बाइक बंद होने के बाद पैर से चलाकर लाता चलक। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सावन की पहली बारिश में स्मार्ट सिटी और बेहतरीन पानी निकासी के तमाम प्रशासनिक दावे मंगलवार को डेढ़ घंटे की बारिश में बह गए। दोपहर के समय हुई तेज बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। नेशनल हाईवे-44 समेत शहर को जोड़ने वाले दोनों स्टेट हाईवे पानी में डूब गए। आलम यह रहा कि जीटी रोड के एलिवेटेड हाईवे तक पानी पहुंच गया। इसके चलते दिल्ली-करनाल लेन को दोपहर के समय करीब दो घंटे यातायात पूरी तरह बंद रहा।
खादी आश्रम और सिवाह बस स्टैंड के सामने करीब 50 गाड़ी और 100 दोपहिया पानी घुसने से बंद हो गई। इससे स्कूलों की करीब 50 बस जाम में फंस गई। शहर में जमा पानी के चलते जीटी रोड पर सिवाह से पीछे पुलिस तक जाम लगा रहा। शाम को सात घंटे बाद भी जाम सामान्य नहीं हो पाया। जिले में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बाद 12 बजे बारिश एक साथ तेज हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक खूब बारिश हुई।
विज्ञापन

जिले में औसतन 29.6 एमएम बारिश हुई। पानीपत शहर में सबसे अधिक 97 और इसराना में सबसे कम बारिश पांच एमएम दर्ज की गई। बारिश के बाद शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा जहां जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा न हुई हो। प्रमुख व्यापारिक केंद्र इंसार बाजार में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। इससे दुकानों के अंदर रखा सामान डूब गया और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के नालों की सफाई का एक करोड़ का बजट बर्बाद
नगर निगम द्वारा मानसून से ठीक पहले शहर के ड्रेन और बड़े नालों की सफाई के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। अधिकारियों ने शहर में कहीं पर भी जलभराव न होने देने का दावा किया था। खादी आश्रम के बाहर जीटी रोड छह पंपसेट लगाने की बात कही थी। मंगलवार को हुई बारिश ने निगम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। नालों का कचरा और गंदा पानी उफान मारकर सड़कों पर आ गया। जल निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण कई घंटों तक शहर में स्थिति नारकीय बनी रही। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर कागजों की जगह धरातल पर काम हुआ होता तो आज पूरे शहर को इस तरह बंधक न बनना पड़ता।

रेलवे अंडरपास बंद, जाम में परेशान रहे स्कूली बच्चे
शहर को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास में कई-कई फीट पानी भर गया। जीटी रोड पर संजय चौक, खादी आश्रम, गुरुद्वारा पहली पातशाही, सुखदेव नगर, असंध रोड राजवाहा बाईपास, पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर विर्क नगर, पानीपत-हरिद्वार हाईवे पर उग्राखेड़ी के नजदीक पानी जमा हो गया। इंसार बाजार में पानी भर गया। गुरुद्वारा रोड इंसार बाजार में मंगलवार शाम सात बजे तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। मॉडल टाउन में आठ मरला की मॉडल सड़क, शिवाजी स्टेडियम की सड़क जलमग्न रही। इसके चलते पूरे शहर में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। छुट्टी के समय जब स्कूली बच्चे घर लौट रहे थे तो उनकी बसें और वैन दो घंटे से अधिक समय तक जीटी रोड व शहर के अंदरूनी जाम में फंसी रहीं। बच्चे गाड़ियों में हलकान होते नजर आए। एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को भी रास्ता तलाशने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

करीब 25 फीडर तीन से चार घंटे रहे बंद
तेज बारिश में बिजली भी फेल हो गई। करीब 25 फीडर तीन से चार घंटे तक बंद रहे। रेलवे रोड फीडर करीब चार घंटे बंद रहा। दोपहर बाद सवा तीन बजे बिजली आने के बाद करीब एक घंटे सामान्य चली। इसके बाद शाम को पांच बजे फिर बिजली गुल हो गई। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जीटी रोड फीडर, लघु सचिवालय, बिशनस्वरूप कॉलोनी, सुखदेव नगर, सलारजंग गेट की बिजली गुल रही। सनौली रोड की तीन कॉलोनियों में दिन में तीन घंटे बिजली नहीं रही। मॉडल टाउन, भाटिया कॉलोनी, कच्चा कैंप और हरिबाग कॉलोनी क्षेत्र की बिजली बंद रही। बिजली निगम के सुविधा केंद्र पर करीब 1520 शिकायत आई।

बारिश का आंकड़ा
खंड दर्ज बारिश (एमएम)
पानीपत 97
मडलौडा 28
समालखा 12
बापौली 06
इसराना 05

बारिश की परेशानी लोगों की जुबानी
हैंडलूम व्यापारी राकेश चुघ ने बताया कि सर्विस रोड निर्माणाधीन पड़ी है। ठेकेदार ने सभी बाजारों के नालों की कनेक्टिविटी उखाड़ दी थी। व्यापारियों की मांग के बाद भी इनको जोड़ा नहीं जा सका है। इंसार बाजार में हर साल बारिश में यही हाल होता है। दुकानों के भीतर घुटनों तक पानी घुस गया। इससे कपड़ा भीगने से भारी नुकसान हुआ है। नगर निगम टैक्स तो समय पर वसूलता है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं देने के नाम पर सिर्फ वादे किए जाते हैं। भाटिया कॉलोनी की सुनीता शर्मा ने बताया कि स्कूल की छुट्टी डेढ़ बजे हुई थी, लेकिन बच्चों की वैन साढ़े तीन बजे तक जीटी रोड पर ही फंसी रही। वहीं ऑटो और ई-बस तक नहीं चल सकी। ऐसे में दूसरे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को बारिश थमने के दो घंटे बाद ऑटो मिल पाए। नगर निगम और जिला प्रशासन के दावे पूरी तरह फेल हैं। हाईवे और अंडरपास की ही व्यवस्था नहीं संभल सकी। इंसार बाजार के व्यापारी विजय अरोड़ा ने बताया कि बारिश रुकने के चार घंटे बाद भी दुकानों के आगे दो-दो फीट पानी खड़ा रहा। ग्राहक बाजार में आने की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे हैं। नाली और नालों की सफाई के नाम पर बजट का केवल बंदरबांट हुआ है।

अमित वर्मा ने बताया कि असंध रोड रेलवे अंडरपास पर साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए थे। निगम ने पानी जमा न होने का दावा किया था। यह कुछ ही देर में जाम हो गया।

वर्जन :

शहर में एक साथ ज्यादा बारिश आने से ऐसी स्थिति पैदा हुई है। निगम की टीम बारिश के दौरान खादी आश्रम व अन्य स्थानों पर काम कर रही थी। पानी उतरने में कुछ समय लगा है। अधिकारियों को लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed