बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   In Panipat, a married woman hanged herself under suspicious circumstances after writing "I am not well, sorry..."; her maternal family claims the handwriting in the suicide note is not hers.

पानीपत में 'आई एम नोट वेल, सॉरी...' लिख संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाया फंदा, मायके पक्ष ने कहा सुसाइड नोट की लिखाई बेटी की नहीं

Naveen Naveen
Updated Wed, 05 Aug 2026 04:27 PM IST
In Panipat, a married woman hanged herself under suspicious circumstances after writing "I am not well, sorry..."; her maternal family claims the handwriting in the suicide note is not hers.
शहर के सेक्टर तीन में आठ माह पहले शादी करके आई काजल ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपना जीवन लील लिया है। काजल ने मरने से पहले अपने किचन में एक नैपकिन पर अंग्रेजी में आई एम नोट वेल, सॉरी लिखा हुआ सुसाइड नोट भी छोड़ा है। वहीं काजल के मायके पक्ष ने काजल को मानसिक रूप से परेशान करने व हत्या कर फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए है। काजल के परिजनों ने हरजीत व उसके माता-पिता के खिलाफ थाना सदर थानेसर में लिखित में शिकायत देते हुए आरोप लगाए हैं कि हरजीत की नौकरी लगने के बाद से ही हरजीत के परिजन दहेज की मांग करने लगे थे और शादी के बाद छोटी-छोटी बातों पर काजल को ताने देते थे। इससे काजल मानसिक तौर पर काफी परेशान रहने लगी थी और जब भी मायके आती तो बिना कुछ कह सिर्फ रोती रहती थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाए हैं कि काजल की हत्या पूरी सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। वह इसलिए हरजीत के माता-पिता एक माह पहले ही देश छोड़ ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। मृतक के भाई इंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता ने काजल की शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था और एक आठ लाख रुपये की कार भी दी थी, परंतु हरजीत हर बार काजल को छोटी गाड़ी लाने का ताना देता था। वह हरजीत के संबंध किसी और लड़की के साथ भी थे व घर रात को देर से आता था। इसके चलते दोनों में कई बार लड़ाई झगड़े भी हुए हैं। भाई ने आरोप लगाया कि दूसरी लड़की के चलते हरजीत काजल को अपने रास्ते से हटाना चाहता था। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने दहेज व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि काजल को परेशान करने वाला घर में कोई होना तो चाहिए। काजल घर में अकेली रहती थी। क्योंकि उनके माता-पिता पिछले एक माह से ज्यादा समय से देश में ही नहीं है। वहीं हरजीत सुबह ड्यूटी पर जाता था और शाम को घर आता था। काजल अगर परेशान थी उन्होंने अपने माता-पिता व किसी अन्य को कभी कोई शिकायत क्यों नहीं की। साथ ही हरजीत की बहन याशमीन ने बताया कि काजल एक दिन पहले ही अपने मायके से घर लौटी थी। अगर परेशान होती तो यहां क्यों आती। वह सुबह ही मायके से ससुराल आई थी। दोपहर को पति ने उसका शव कमरे में लटका देखा। इसके बाद सूचना देकर पुलिस बुलाई गई। तीन दिन पहले हरजीत ने काजल का बनाया था जन्मदिन हरजीत की बहन ने बताया कि मायके पक्ष के लोग अपने रिश्तेदारों की बातों पर आकर उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। दोनों के बीच में काफी प्यार था। हरजीत ने काजल का तीन दिन पहले जन्मदिन पूरे धूमधाम से मनाया था। उनके पूरे घर में उस दिन के अभी तक फूल बिखरे पड़े है। वहीं बहन ने कहा कि हरजीत और मैं खुद उसे आगे पढ़ने के लिए व कुछ करने के लिए प्रेरित करते रहते थे। क्योंकि काजल एमए-बीएड थी। पिता बोले, सुसाइड नोट की लिखाई काजल की नहीं, पांव बेड पर टिके हुए थे काजल के पिता हरजीत ने कहा कि पुलिस ने जो सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें जो लिखाई है वो काजल की नहीं है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह वहां पहुंचे तो काजल के पांव बैड पर लगे हुए थे और बेड पर पड़ी कुर्सी से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि काजल को मारकर पंखे से लटकाया गया है। उन्होंने कहा कि काजल का सुसाइड नोट किचन में मिला है, जबकि फंदा उसने ऊपर कमरे में लगाया है, जिससे प्रतीत हो रहा है कि हरजीत ने काजल को मार लटकाया है। साथ ही आरोप लगाया कि कमरे के सारी कुंडी खुली थी। वह हरजीत उस दिन अपने घर पर तीन दोस्तों को लेकर पूरी कहानी बनाने के लिए लेकर आया था। पति व सास-सुसर पर मामला दर्ज, फाॅरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य : रणधीर सिंह थाना सदर थानेसर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी है। जिसके बाद वह अपनी टीम और फाॅरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव मायके पक्ष को सौंप दिया है। नैपकिन पर लिखावट की जांच भी करवाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जालंधर में एक्साइज टीम पर फायरिंग केस में संदीप पाहवा समेत चार नामजद

05 Aug 2026

कानपुर में बारिश का असर: विवि से गुमटी नंबर-9 तक लगा भीषण जाम, गुरुदेव चौराहे के पास गिरा पेड़

05 Aug 2026

सीएम नायब सैनी ने सपरिवार वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन

सोनीपत में आधे घंटे की बारिश ने खोली इंतजामों की पोल, ककरोई चौक बना तालाब, शहरभर में थमी रफ्तार

05 Aug 2026

पानीपत में सावन के बुधवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान हुए मंदिर

05 Aug 2026
विज्ञापन

Jaipur: सरकार को करणी सेना की दो टूक, मांगें नहीं मानीं तो होगी आर-पार की लड़ाई

05 Aug 2026

ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश ने खोली प्राधिकरण के दावों की पोल, अल्फा 2 में जलभराव

05 Aug 2026
विज्ञापन

सुबह-सुबह तेज बारिश से दिल्ली मथुरा रोड पर लगा जाम, चालकों को करना पड़ा परेशानी का सामना

05 Aug 2026

VIDEO: राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर सपा सदस्यों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास किया प्रदर्शन

05 Aug 2026

Meerut: हेड कांस्टेबल को पीटने और हंगामा करने वाले पांच कांवड़ियों पर FIR, वायरल हुआ था वीडियो

05 Aug 2026

बुजुर्ग से रुपये लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

05 Aug 2026

VIDEO: चारों आरोपी जेल में, फिर भी तीसरे दिन हाईवे पर डटे परिजन, एक करोड़ रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

05 Aug 2026

VIDEO: रामलला के दर्शन के बाद सीधे राम दरबार तक पहुंच सकेंगे भक्त, व्यवस्था को और सरल किया गया

05 Aug 2026

Himachal Rain: ऊना की पंडोगा खड्ड में बही कार, 100 मीटर तक बहाव में फंसे दो युवक

05 Aug 2026

Hamirpur Ayurveda OPD News: छह साल में 1.15 लाख बढ़े आयुर्वेदिक ओपीडी मरीज, लोगों का भरोसा मजबूत

बहादुरगढ़ में जलभराव में करंट से युवक की मौत, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर में शुक्लागंज की ओर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार

05 Aug 2026

VIDEO: भारत-नेपाल सीमा पर 52 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 11 लाख रुपये

05 Aug 2026

VIDEO: चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

05 Aug 2026

मौसम विभाग की चेतावनी! राजस्थान के इन इलाकों में होगी अति भारी बारिश

05 Aug 2026

CG News: बिलासपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, 11 केवी लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, मौके पर मौत

Ujjain: बाबा श्री महाकाल का चंद्रमा, त्रिपुंड और त्रिशूल से हुआ विशेष श्रृंगार, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन

05 Aug 2026

सावन: 1400 साल पुराना गौरीशंकर मंदिर, जहां हर्षवर्धन के समय 1000 पुजारी करते थे शिव आराधना

05 Aug 2026

सीतापुर: प्रेम प्रसंग में हुई अधेड़ की हत्या, शादी से चल रहा था नाराज

05 Aug 2026

शामली: कोई देश की खुशहाली तो कोई माता-पिता की सलामती के लिए ला रहा कांवड़

05 Aug 2026

मुजफ्फरनगर: शाकाहार का संदेश लेकर मिनी बाइक पर कांवड़ यात्रा पर निकली 12 साल की दीक्षा

05 Aug 2026

Video: माघ पूर्णिमा पर रहेगा अवकाश, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

04 Aug 2026

Meerut: खड़ी कांवड़ लेकर निकले मुरैना के कांवड़िये

04 Aug 2026

Meerut: मेरठ और मुरादाबाद की टीमों के हुआ बास्केटबॉल मैच

04 Aug 2026

Meerut: केसरिया होने लगा हाईवे, डीजे कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

04 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed