{"_id":"696408d19cc46bb9a80e0121","slug":"cold-wave-grips-industrial-city-minimum-temperature-hovers-around-2-degrees-celsius-panipat-news-c-244-1-sknl1016-150413-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शीतलहर से ठिठुरी औद्योगिक नगरी, न्यूनतम तापमान रहा दो डिग्री के आस-पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शीतलहर से ठिठुरी औद्योगिक नगरी, न्यूनतम तापमान रहा दो डिग्री के आस-पास
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
सुबह के समय खेतों में छाई धुंध। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में शीतलहर से ठंड का असर और बढ़ गया है। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहने और 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान गिरकर 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है, जिससे ठंड के तेवर और प्रचंड हो गए हैं। उधर, विंटर डायरिया के मरीज भी बढ़े हैं।
पानीपत में पिछले एक सप्ताह में सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा था। रविवार को न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किय गया। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से शीतलहर का प्रकोप रहा। सुबह 11 बजे से शाम करीब पांच बजे तक धूप जरूर खिली, लेकिन शीतलहर के चलते इसका असर न के बराबर रहा। ठंड के कारण सुबह और शाम के समय सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री तक रहने की संभावना है। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।
कड़ाके की ठंड आमजन के लिए भले ही परेशानी बन रही हो, लेकिन किसानों के लिए यह मौसम राहत भरा साबित हो रहा है। किसान रणधीर सिंह नैन, बिट्टू कारल और बलबीर जागलान का कहना है कि लगातार ठंड पड़ने से गेहूं की फसल में फुटाव बेहतर हुआ है। इससे उत्पादन बढ़ेगा, सिंचाई की आवश्यकता कम होगी और लागत भी घटेगी। किसानों के अनुसार आने वाले कुछ दिन और ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहेगी।
इस तरह रहा मौसम का मिजाज
- सुबह घना असर, दिन में सीमित धूप
- शीतलहर की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा
- मंगलवार को बादल छाए रहने व बारिश की संभावना
- न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री के बीच रहने का अनुमान
आमजन के साथ पशुओं पर भी असर
भीषण ठंड का असर पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान पाले से बचाव के लिए रात में सिंचाई कर रहे हैं, जबकि पशुपालक अपने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल और अलाव का सहारा ले रहे हैं। खुले में रहने वाले बेसहारा लोगों के लिए यह ठंड किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
आगामी एक सप्ताह का तापमान (अनुमानित)
तिथि — तापमान (अधिकतम-न्यूनतम)
12 जनवरी — 19-3
13 जनवरी — 19-3
14 जनवरी — 20-4
15 जनवरी — 21-4
16 जनवरी — 21-6
17 जनवरी — 21-5
18 जनवरी — 22-6
वर्जन
पूरे सप्ताह ठंड का असर बना रहेगा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक जा सकता है। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करनी चाहिए। सिंचाई करें, लेकिन खेतों में पानी जमा न होने दें।
-आत्मा राम गोदारा, उपनिदेशक कृषि विभाग
-- -- -- --
13 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलेंगी, जिससे रात्रि तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह और देर रात हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने के आसार हैं।
डॉ. मदन खीचड़, एएचयू कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष
-- -
Trending Videos