{"_id":"69b87669afe82c2dae014585","slug":"complaints-regarding-ration-card-and-possession-no-solution-found-panipat-news-c-244-1-pnp1007-153851-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राशन कार्ड और कब्जे की शिकायतें, नहीं मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राशन कार्ड और कब्जे की शिकायतें, नहीं मिला समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में सोमवार को प्रथम तल पर लगाया गया। अचानक स्थान बदलने के चलते फरियादी पहले द्वितीय तल पर पहुंचे फिर वे प्रथम तल पर आए। सोमवार को दरबार में 20 लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। इनमें अधिकतम पेंशन, राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र से जुड़ी रही। चंदौली गांव में कब्जे की शिकायत पिछले एक महीने में दूसरी बार आई। अधिकारियों ने आश्वासन देकर भेज दिया।
जनता समाधान शिविर में सोमवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने लोगों की शिकायत सुनी। उनके साथ जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण वच डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने लोगों की समस्याओं को सुना। सुबह 10 बजे शुरू दरबार में 12 बजे तक 20 लोग पहुंचे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए, बल्कि उसका ठोस और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि नागरिक को संतुष्ट करना है। सीईओ डॉ. किरण ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी एक साथ बैठकर समस्याओं का समाधान करने से प्रक्रिया तेज और प्रभावी बनती है। सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन कृष्ण आर्य और सुरेंद्र जोगी ने भी शिविर की प्रक्रिया का अवलोकन किया।
Trending Videos