{"_id":"6a853e6fb86e30d20901572a","slug":"drug-addicted-son-misdeed-his-mother-after-drugging-her-in-panipat-police-registered-an-fir-and-arrested-him-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: नशेड़ी बेटे ने नशा देकर मां के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: नशेड़ी बेटे ने नशा देकर मां के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया
Wed, 19 Aug 2026 10:56 AM IST
Naveen
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत
Published by: Naveen
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:56 AM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा नशे का आदी है। घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे की हालत में एक बेटे द्वारा अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा नशे का आदी है। घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन