{"_id":"69b9f3d9b39b694cb407c3bc","slug":"cylinder-bookings-increased-two-and-a-half-times-teams-responded-to-reports-of-black-marketing-and-20-domestic-cylinders-were-seized-from-restaurants-and-hotels-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153929-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सिलिंडर की बुकिंग ढाई गुना बढ़ी, कालाबाजारी की सूचनाओं पर टीम उतरी, ढाबे और होटलों से 20 घरेलू सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सिलिंडर की बुकिंग ढाई गुना बढ़ी, कालाबाजारी की सूचनाओं पर टीम उतरी, ढाबे और होटलों से 20 घरेलू सिलिंडर जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।
जिले में गैस एजेंसियों पर सिलिंडर की बुकिंग ढाई गुना तक बढ़ गई है। जहां एक एजेंसी पर 550 सिलिंडर बुक होते थे। अब 1200 सिलिंडर बुक हो रहे हैं। इसके साथ सिलिंडर की कालाबाजारी भी बढ़ गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम मंगलवार को होटल और ढाबों पर दबिश दी। करीब 20 सिलिंडर जब्त किए हैं। इन सबके बीच एजेंसियों पर सिलिंडर की लगातार मांग बढ़ रही है। लोग सुबह से शाम तक सिलिंडर के लिए एजेंसी और गोदाम में कतार में खड़े होने को मजबूर हो गए हैं।
जिले में 37 गैस एजेंसी हैं। शहर की एजेंसियों पर सिलिंडर की मांग लगातार बढ़ रही है। लोग मंगलवार सुबह ही एजेंसियों पर पहुंच गए। सिलिंडर बुकिंग के लिए दो से तीन घंटे तक लंबी कतार में लगे रहे, इसके बाद गोदाम पर सिलिंडर लेने के लिए लंबी लाइन लग गई। सुबह आए लोगों को शाम को सिलिंडर मिल पाया। उनको सिलिंडर मिलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोपाल कॉलोनी के राजेश और कर्मबीर ने बताया कि वे मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सिलिंडर लेने आए थे। पहले एजेंसी पर बुकिंग कराने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ा। वे पर्ची लेकर गोदाम पर आए तो यहां भी लंबी लाइन लगी मिली। उनको शाम को चार बजे सिलिंडर मिल पाया। वीवर्स कॉलोनी की आरती ने बताया कि वे चार दिन से सिलिंडर बुक करा रहे हैं। अब तक सिलिंडर बुक नहीं हो पाया है। उन्होंने मंगलवार को एजेंसी पर आकर सिलिंडर बुक कराया। उनके मोबाइल पर 20 मिनट बाद ओटीपी आया। इसके बाद सिलिंडर बुक हुआ।
विभाग की दो टीम मैदान में उतरी
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की दो टीमों ने मंगलवार को शहर समेत ग्रामीण अंचल में जांच की। टीम ने मॉडल टाउन में होटल और ढाबों की जांच की। यहां दो मिष्ठान भंडारों से घरेलू सिलिंडर बरामद किए। टीम ने इसके साथ समालखा व बापौली में होटल व ढाबों की जांच की। डीएफएससी दिव्या ने अलग टीम बनाकर गैस एजेंसियों की जांच की। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। व्यावसायिक स्थानों पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एजेंसियों पर नियमानुसार सिलिंडर दिया जा रहा है। शहर या गांव में किसी प्रकार की कालाबाजारी नहीं है। लोगों को अपने समय पर सिलिंडर लेने चाहिए। बुकिंग कराने या सिलिंडर लेने के लिए आपाधापी नहीं मचानी चाहिए।
- तेजबीर जागलान, प्रधान, एलपीजी डीलर एसोसिएशन।
Trending Videos