फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DEO conducts surprise inspection of three government schools, visits classrooms to assess quality of education

Panipat News: तीन सरकारी स्कूलों में डीईओ का औचक निरीक्षण, कक्षाओं में पहुंचकर परखी पढ़ाई की गुणवत्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
DEO conducts surprise inspection of three government schools, visits classrooms to assess quality of education
डीईओ ने विद्यार्थियों को शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बलाना स्कूल में किया पौधारोपण
विज्ञापन

नोटबुक व कक्षा कार्य की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश, मिशन एडमिशन 10000 से अधिक-से-अधिक बच्चों को जोड़ने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने वीरवार को जिला सांस्कृतिक समन्वयक संदीप रत्तेवाल के साथ पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटल, सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुआना लाखू और राजकीय उच्च विद्यालय बलाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया, उनकी विषयगत समझ परखी और नोटबुक, डायरी और कक्षा कार्य का निरीक्षण कर शिक्षण गुणवत्ता का जायजा लिया। शिक्षकों को नियमित मूल्यांकन, गृहकार्य और नोटबुक जांच पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
राकेश बूरा ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने अनुशासन, नियमित अध्ययन और बड़े लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मिशन एडमिशन 10 हजार के तहत अधिक-से-अधिक बच्चों को सरकारी विद्यालयों से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय बलाना में डीईओ ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, उनकी नियमित देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संदीप रत्तेवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल, संस्कृति व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed