फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachments on Drain No. 1 to be removed next week.

Panipat News: ड्रेन नंबर-1 से अगले सप्ताह हटेगा कब्जा, निगम ने 237 कब्जाधारियों को दिया अंतिम नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Encroachments on Drain No. 1 to be removed next week.
ड्रेन किनारे किए गए अवैध निर्माण। आर्काइव
फोटो-39
विज्ञापन

-दो महीने से लगातार चेतावनी दे रहे नगर निगम प्रशासन का कड़ा रुख
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम ने ड्रेन नंबर-1 के साथ कब्जे अगले सप्ताह हटाएगा। निगम ने कब्जाधारियों को मकान गिराने का अंतिम नोटिस दे दिया है। निगम ने इसके लिए आंतरिक रूप से तैयारी पूरी कर ली है। निगम इसके साथ देवी मंंदिर के सामने कब्जों को भी चिह्नित करेगा। निगम के अंतिम नोटिस मिलने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
ड्रेन नंंबर-1 किनारे और बहाव क्षेत्र में लोगों ने पक्के निर्माण और कब्जे कर रखे हैं। मकान व दुकान के साथ स्कूल तक बनाए गए हैं। सिंचाई विभाग से ड्रेन नगर निगम के पास आ गई है। निगम पिछले दो महीनों से लगातार कब्जाधारियों को नोटिस देकर खुद ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे रहा था। कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद लोगों ने कब्जे नहीं हटाए। अब निगम ने साफ कर दिया है कि अगर लोगों ने खुद कब्जे नहीं हटाए तो निगम की टीम द्वारा भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसका खर्च भी कब्जाधारियों से ही वसूला जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
यह है पिछला मामला
नगर निगम का ड्रेन नंंबर-1 पर मिनी बाईपास बनाने का प्रस्ताव है। यह मिनी बाईपास जीटी रोड से शुरू होकर देवी मंदिर, कुटानी रोड और बबैल नाके से होकर फिर से सेक्टर-11-12 से सेक्टर 25 में मित्तल मेगा माल सड़क तक बनाया जाएगा। निगम पहले इसे सिंगल पिलर पर फ्लाईओवर की तरह बनाना चाहता था, लेकिन तकनीकी रूप से सुरक्षात्मक महसूस नहीं हुआ। निगम ने इसके बाद ड्रेन के साथ सड़क को चुना। निगम ने पहले जीटी रोड से बबैल नाके तक मिनी बाईपास बनाने का प्रस्ताव था। निगम ने इस क्षेत्र में 227 लोगों को नोटिस दिए थे। इसके बाद इसे बढ़ाकर मित्तल मेगा माल सड़क तक कर दिया। इससे आगे करीब 100 कब्जे चिह्नित किए थे। निगम ने चार दिन लोगों के दावे और आपत्ति सुनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन : ड्रेन नंबर-1 को कब्जा मुक्त बनाना बेहद जरूरी है। इसके साथ बाईपास बनाने की योजना है। निगम पिछले दो महीने से कब्जाधारियों को नोटिस दे रहा है। 237 लोगों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। निगम अगले सप्ताह से निगम कार्रवाई शुरू करेगा।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।




ड्रेन पर मिनी बाईपास बनाया जाएगा। जीटी रोड से सेक्टर-25 रोड तक। इसे प्रोजेक्ट को जोड़ने के साथ समाचार दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed