{"_id":"6a7eec5b48e9bc8e0e016e11","slug":"video-protest-at-dahar-toll-over-the-arrest-of-the-accused-in-the-jeevan-kundu-murder-case-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"डाहर टोल पर जीवन कुंडू हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाहर टोल पर जीवन कुंडू हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन
इसराना-पानीपत।
कुंडू खाप संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को डाहर टोल प्लाजा पर कुंडू समाज के लोगों ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हिसार के सूर्य नगर निवासी जीवन कुंडू पुत्र बिजेंद्र की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया। करीब 45 मिनट तक चले प्रदर्शन के कारण टोल प्लाजा पर माहौल गरमाया रहा।
प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश मलिक, पूर्व विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि, पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू भी शामिल हुए।
कुंडू खाप चौगामा के प्रधान मास्टर धर्मपाल कुंडू ने बताया कि करीब दस दिन पहले जीवन कुंडू की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपितों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी होने तक मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की।प्रदर्शन में कुंडू खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयानंद कुंडू, कुंडू खाप चौगामा प्रधान धर्मपाल कुंडू, चौबीसी प्रधान तेजवीर जागलान, भाकियू नेता सतनारायण कुंडू, सुरेन्द्र कुंडू, सूरजभान, दिलावर, भीम सिंह नांदल, मनोज जागलान, हरेंद्र राणा, दिलबाग बिंझौल, शमशेर पुनिया, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू, जिला अध्यक्ष रमेश मलिक व शमशेर मलिक शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।