{"_id":"6a7f5c46d9a81dea2e003681","slug":"woman-on-her-way-to-aiims-delhi-hypnotized-earrings-and-cash-stolen-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162432-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दिल्ली एम्स जा रही महिला को सम्मोहित कर बालियां और नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दिल्ली एम्स जा रही महिला को सम्मोहित कर बालियां और नकदी उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। गोयला खुर्द गांव की एक महिला को ईको सवार युवकों ने लिफ्ट देकर ठगी का शिकार बना लिया। महिला का आरोप है कि तीन युवकों ने बातों में उलझाकर उसे सम्मोहित किया और कानों की सोने की बालियां व 500 रुपये नकदी ऐंठ ले गए। समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गोयला खुर्द गांव किरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त की सुबह करीब 7:50 बजे वह दिल्ली एम्स अस्पताल से दवा लेने जाने के लिए सिवाह बस स्टैंड पर खड़ी थीं। उसी दौरान काले शीशों वाली सफेद ईको गाड़ी आकर रुकी। इसमें सवार युवकों ने दिल्ली जाने का झांसा देकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। समालखा फ्लाईओवर के पास रेलवे कट के पास पहुंची उसके कानों की लगभग सात ग्राम वजन की सोने की बाली और 500 रुपये निकाल लिए। उसे धर्म सिंह पेट्रोल पंप के पास उतार दिया। उसे होश आया तो ठगी का पता चला। उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।