{"_id":"699f7098fe30aaaeb909e534","slug":"english-paper-was-easy-one-cheater-caught-at-sink-village-centre-panipat-news-c-244-1-sknl1016-152881-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंग्रेजी का आसान रहा प्रश्नपत्र, सींक गांव के केंद्र पर एक नकलची पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंग्रेजी का आसान रहा प्रश्नपत्र, सींक गांव के केंद्र पर एक नकलची पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा बुधवार को शुरू हो गई। पहले दिन 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर रहा। 71 परीक्षा केंद्रों पर करीब 13509 ने परीक्षा दी। प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान होने से अधिकांश विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सींक में उड़नदस्ते ने एक नकलची को पकड़ा। उनका यूएमसी (अनुचित साधन) मामला बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके अतिरिक्त जिलेभर में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। वीरवार को 10वीं कक्षा का गणित विषय का पेपर होगा। केंद्रीय
हरियाणा बोर्ड की परीक्षा 12वीं कक्षा की परीक्षा दोपहर बाद 12:30 बजे शुरू की। परीक्षार्थी 12 बजे से पहले ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। नकल को रोकने के लिए धारा 163 लागू रही। अंदर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा संचालित की गई। उड़नदस्तों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थी तीन घंटे के पेपर के बाद बाहर आए। उनके चेहरे खिले हुए थे। शहर और गांवों में स्थित केंद्रों पर बाहरी तत्वों पर सख्ती दिखी। पीएमश्री राजकीय कन्या सीसे स्कूल मॉडल टाउन, एसडी सीसे स्कूल जीटी रोड, राजकीय सीसे स्कूल उग्राखेड़ी और राजकीय सीसे स्कूल उझा स्थित परीक्षा केंद्र का मौका देखा। यहां बाहरी तत्व दूर-दूर तक नजर नहीं आए। राजकीय सीसे स्कूल उझा के चहारदीवारी टूटी मिली। प्रिंसिपल विजेंद्र पूनिया ने बताया कि स्कूल की चहारदीवारी व कमरे बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसका जल्द ही काम पूरा कराया जाएगा। वहीं जिला के उड़नदस्ते ने राजकीय सीसे स्कूल सींक में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा है। परीक्षार्थी का यूएमसी बना दिया।
परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया-
संतुलित था पेपर
पेपर संतुलित था और अधिकतर प्रश्न सिलेबस से ही आए थे। रीडिंग और राइटिंग सेक्शन आसान रहे। तैयारी के अनुसार पेपर हल हुआ, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा है।
- आदित्य।
उम्मीद से बेहतर गया पेपर
शुरुआत में पहला पेपर व नए पैटर्न को लेकर घबराहट थी, लेकिन प्रश्न स्पष्ट और सीधे थे। समय प्रबंधन ठीक रहा। उम्मीद से बेहतर पेपर गया।
- हितेश कुमार।
सकारात्मक रहा पहला दिन
प्रश्नपत्र में ग्रामर और लिटरेचर के प्रश्न सरल थे। लंबे उत्तर वाले प्रश्नों में विकल्प मिलने से राहत मिली। पहला दिन सकारात्मक रहा।
- अभिषेक।
नियमित अभ्यास का मिला फायदा
पेपर आसान था, पर कुछ प्रश्न सोचने वाले थे। नियमित अभ्यास का फायदा मिला। आगे की परीक्षाओं के लिए हौसला बढ़ा है।
- जयश्री कुमार।
काम आई सैंपल पेपर की तैयारी
पेपर देखकर तनाव कम हो गया। सैंपल पेपर की तैयारी काम आई। यदि आगे भी ऐसा ही स्तर रहा तो अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
- शिवम।
वर्जन-
अधिकांश केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल मुक्त रही। एक यूएमसी बना है। इसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। केंद्रों पर कड़ी निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विद्यार्थियों को निष्पक्ष वातावरण प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता है।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी
Trending Videos