फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Female security personnel will be deployed round-the-clock at the CT scan center.

Panipat News: सीटी स्कैन सेंटर में दिन-रात तैनात रहेंगी महिला सुरक्षाकर्मी

Thu, 20 Aug 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 20 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Female security personnel will be deployed round-the-clock at the CT scan center.
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। नागरिक अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर में बीमार महिला के यौन शोषण की घटना के बाद संचालन कंपनी ने सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। अब सेंटर पर दिन और रात की ड्यूटी में पुरुष सुरक्षाकर्मी के साथ महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगी। महिला मरीजों का सीटी स्कैन महिला तकनीशियन से कराने की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन

कंपनी ने पानीपत के अलावा प्रदेश के 13 अन्य अस्पतालों में संचालित अपने सीटी स्कैन सेंटरों में भी यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। रविवार रात करीब 11 बजे सीटी स्कैन सेंटर पर तैनात सुरक्षाकर्मी राकेश पर महिला के यौन शोषण का आरोप लगा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू की थी। सीएमओ की ओर से सेंटर का संचालन करने वाली हेल्थमैप कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस में सेंटर पर महिला सुरक्षाकर्मी और महिला तकनीशियन की तैनाती नहीं होने को लेकर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के 13 अन्य सेंटरों में भी लागू होगी व्यवस्था : सेंटर इंचार्ज सचिन ने बताया कि सीटी स्कैन सेंटर पर पहले से ही महिला चिकित्सक की तैनाती है। अब महिला सुरक्षाकर्मियों को भी दिन और रात की शिफ्ट में तैनात कर दिया गया है। कंपनी के प्रदेश के अन्य जिलों में संचालित 13 सीटी स्कैन सेंटरों पर भी सुरक्षा व्यवस्था में यह बदलाव लागू किया जा रहा है।

आरोपी सुरक्षाकर्मी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर में बीमार महिला के यौन शोषण के आरोपी सुरक्षाकर्मी राकेश को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

उधर, यौन शोषण के बाद महिला की मौत के मामले का जिला कष्ट निवारण समिति ने भी संज्ञान लिया है। वीरवार को जिला सचिवालय में प्रदेश सरकार के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री
रणबीर गंगवार की अध्यक्षता में होने वाली समिति की बैठक में यह मामला उठाया जाएगा। जिला प्रशासन ने प्रकरण को बैठक के एजेंडे में शामिल किया है। ब्यूरो
पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट होंगे।
- विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed