फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR against woman selling MTP kits

Panipat News: एमटीपी किट बेचने वाली महिला के खिलाफ प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
FIR against woman selling MTP kits
पानीपत। इसराना क्षेत्र की एक महिला ने गर्भपात के लिए एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) किट का सेवन कर लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई तो उसे परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने जांच की तो पूरा भेद खुल गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी। पीसीपीएनडीटी एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. अभय नंदन व डॉ. ललित कुंडू की टीम ने जांच की। जांच में पता चला कि भोला चौक की रहने वाली सुदेश ने 500 रुपये में किट बेची थी। पुलिस ने सुदेश के खिलाफ थाना तहसील कैंप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डॉ. अभय नंदन ने बताया कि उन्हें आरआर अस्पताल से सूचना मिली थी कि सलमा नाम की एक महिला गर्भपात के लिए आई है। उन्हें शक है कि महिला ने एमटीपी किट का सेवन किया है। महिला का अल्ट्रासाउंड कराया गया। जिसमें रक्तस्राव की समस्या थी। डॉ. अभय नंदन वत्स, डॉ. ललित कुंडू, डॉ. ज्योति दहिया, मेडिकल ऑफिसर सीएचसी नौल्था ने पूरे मामले जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को महिला को सिविल सर्जन कार्यालय बुलाकर पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि छह जून को एमटीपी किट का सेवन किया है। यह किट उसने 11 मई को भोला चौक निवासी सुदेश से 500 रुपये में एमटीपी किट खरीदी थी। इसके बाद सलमा को लेकर टीम सुदेश के घर पर पहुंची। जहां पहुंचकर उसने बताया कि यहीं से किट खरीदी थी। टीम ने तुरंत ही इसकी जांच रिपोर्ट तैयार कर थाना तहसील कैंप को सौंप दी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर सुदेश के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed