फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rajiv Jain becomes President of Ansal RWA.

Panipat News: अंसल आरडब्ल्यूए के प्रधान बने राजीव जैन, पूरी कार्यकारिणी ने दर्ज की जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Jain becomes President of Ansal RWA.
प्रधान बनने पर राजीव जैन का अभिनन्दन करते समर्थक। संवाद
पानीपत। अंसल आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को समपन्न कराया गया। चुनाव में राजीव जैन ने एक-तरफा मुकाबले में जीत दर्ज कर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। उन्हें 117 में से 84 वोट मिली, जबकि अमित वर्मा को 33 वोट से संतोष करना पड़ा। उधर, पूरी कार्यकारिणी पर राजीव जैन की टीम ने ही जीत दर्ज की। विनोद गोयल वरिष्ठ उप प्रधान और राजीव मलिक उप प्रधान चुने गए। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान राजीव जैन ने पेयजल, सफाई, सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट व सड़कों के रखरखाव का प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

रविवार को आरडब्ल्यूए के चुनाव के लिए रविवार को पाइट स्कूल में मतदान कराया गया। डेलिगेट्स के 117 मतदाताओं ने सुबह से ही मतदान में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। शाम को चार बजे चुनाव क परिणाम घोषित किया गया। प्रधान पद के लिए राजीव जैन और अमित वर्मा आमने सामने थे। राजीव जैन ने 117 में से 84 मत हासिल कर उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अमित वर्मा को 51 मतों के अंतर से पराजित किया। इसके बाद ही उनकी टीम ने वरिष्ठ उप प्रधान के पद पर विनोद कुमार गोयल ने 79 वोट लेकर सुरेश कुमार को पराजित किया। वहीं, उप प्रधान के पद पर राजीव मलिक ने 82, सचिव पद पर कुलदीप अरोडा ने 81, कोषाध्यक्ष पद पर तन्मय सिंगला 90, संयुक्त सचिव पद सपना बंसल ने 88, लोकेश भाटिया ने 79, संगठन सचिव के पद पर मनोज कुमार ने 90, संयुक्त संगठन सचिव पद पर संदीप सूरी ने 69 वोट लेकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने के बाद पूरे टीम और समर्थकों में खुशी की लहर है। राजीव जैन ने कह कि अंसल के मतदाताओं ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह इसका ईमानदारी से पालन करेंगे। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाएगा। क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या है, जिसे सबसे पहले दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
सुरक्षा पर होगा विशेष ध्यान
राजीव जैन ने कहा कि कॉलोनी की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए सुरक्षा गार्ड की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही बाहरी व्यक्तियों के आने-जाने पर भी सख्त नजर रहेगी। कॉलोनी की बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों की मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा। उन्होंने पूरी कार्यकारिणी को जीत दिलाने के लिए अंसल के सभी डेलीगेट्स का आभार भी व्यक्त किया है। वहीं, डेलीगेट्स ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed