सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire breaks out in two factories in Panipat

Haryana: पानीपत में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, सिलिंडर में जोरदार धमाके; मौके पर मचा हड़कंप

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 21 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

आग बुझाने के लिए करीब 11 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।  आग लगने से फैक्टरी में रखे सिलिंडर में तीन धमाके हुए जिससे आस-पास के घरों की दीवारें हिल गईं 

Fire breaks out in two factories in Panipat
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

थर्मल रोड पर मंगलवार दोपहर को दो फैक्टरियों में आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखे सिलिंडर में तीन धमाके हुए जिससे आस-पास के घरों की दीवारें हिल गईं और खिड़की के शीशे चटक गए। दहशत में लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। 
Trending Videos


वहीं, दमकल विभाग की नौ टीमों के साथ एनएफएल, थर्मल व रिफाइनरी की टीम को भी आग बुझाने में लगाया गया। करीब 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, आग लगने से फैक्टरियों का कच्चा तैयार माल जलकर और मशीनें खाक हो गईं। वहीं, आस-पास के गेहूं के खेतों तक भी आग लगने से गेहूं और फांस जलकर खाक हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को थर्मल रोड पर डीएवी स्कूल के पास अचानक एबीसी नॉन वूवन फैक्टरी में आग लग गई। आग की लपटों ने तेजी से फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी गई लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंचती आग पास की इलाइट टेक्सटाइल धागा फैक्टरी तक पहुंच गई। 

दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू न होने के कारण दमकल विभाग की नौ टीमों के साथ-साथ थर्मल, रिफाइनरी और एनएफएल की टीमों को भी आग बुझाने में लगाया गया। करीब 11 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। इलाइट टेक्सटाइल फैक्टरी के मालिक गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आग से उनकी पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई है।  शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed