सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The pain of separation of the Gopis was described

Panipat News: गोपियों की विरह वेदना का किया वर्णन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
The pain of separation of the Gopis was described
मंदिर में कथा करते तेजस्वी दास महाराज। मंदिर
विज्ञापन
पानीपत। अंसल के श्री बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक ने श्री गोपी गीत में गोपियों के विरह की वेदना का वर्णन किया।
Trending Videos

जीबीएस ट्रस्ट वृंदावन के संस्थापक तेजस्वी दास महाराज में द्वितीय दिवस की कथा में बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जब वृंदावन से मथुरा के लिए चले गए तब सारी गोपियां भगवान के विरह में रोने लगी। उन्हें लग रहा था कि सारा ब्रज खाली हो गया है। सारी गलियां खाली लगने लगी और उनके बिरह में गोपियों ने खाना पीना तक छोड़ दिया। उनका किसी भी कार्य में मन नहीं लग रहा था और अपने मन की दशा को समझना बहुत ही मुश्किल हो रहा था उन्होंने बताया कि भगवान की बंसी एक वाद्य यंत्र और एक सखी के रूप में भी है। भगवान की बंसी कोई सामान्य बांस की बंसी नहीं है, उनकी बंसी ललिता विशाखा आदि सखियों की तरह देख सुन भी सकती हैं। उनकी बंसी स्वरूप शक्ति का अंश है। जैसे गिरिराज पर्वत एक पर्वत के रूप में भी है और भगवान के उच्च कोटि दास के रूप में भी हैं। जैसे यमुना गोलोक में एक नदी के रूप में भी हैं और साक्षात यमुना देवी के रूप में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्णा अपने गोलोक धाम से इस जड़ बृज भूमि में आते हैं तो वह चिन्मय बृज के संपर्क में आ जाती हैं और वह भी भगवान का धाम की तरह चिन्मय बृज भूमि बन जाती है। इस मौके पर संजीव मित्तल, पवन जिंदल, मनीष गुप्ता, सुरेश जांगड़ा और राजन पुनियानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed