सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out in Sutana, Bhadar, Kakoda, burning 21 acres of wheat and 26 acres of bamboo.

Panipat News: सुताना, भादड़, काकोदा में लगी आग, 21 एकड़ गेहूं, 26 एकड़ फांस जलकर खाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Sutana, Bhadar, Kakoda, burning 21 acres of wheat and 26 acres of bamboo.
काकोदा गांव के खेतों में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। मंगलवार को भी सुताना, भादड़ और काकोदा गांव में खेतों में आग लगने से 10 से अधिक किसानों की 21 एकड़ फसल और 26 एकड़ गेहूं की फांस जलकर खाक हो गई है। दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिन में जिले में 50 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है।
Trending Videos

मंगलवार दोपहर को सुताना गांव में रामफल के खेत में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। जब तक टीम मौके पर पहुंची तब तक आग मांगेराम और पूर्ण सिंह के खेतों तक भी पहुंच गई। आग से रामफल की तीन एकड़, मांगेराम की चार और पूर्ण सिंह की चार एकड़ फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भादड़ गांव में भी खेतों में आग लग गई। किसान बलबीर की एक एकड़ फसल जलकर राख हुई। वहीं, उनकी एक एकड़, जोनी की 12 एकड़, जय सिंह की तीन एकड़, लेहन की छह एकड़ गेहूं की फांस जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, जब तक टीम आग बुझाती काफी नुकसान हो चुका है। लगातार हो रही आग लगने की घटनाओं से किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि पिछले दो दिन में जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगने से किसानों की 50 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

बॉक्स
डिकाडला में दो एकड़ अवशेष जले
वहीं डिकाडला गांव निवासी दलबीर के गेहूं के दो एकड़ अवशेष में मंगलवार सुबह आग लग गई, जिससे वह जलकर राख हो गया। दमकल कर्मचारियों ने आग को बुझाकर आसपास के गेहूं की फसल को बचा लिया।

बॉक्स
अभियान चलाने में आ रही दिक्कतें, 75 फीसदी पद हैं खाली
जिले में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। लेकिन विभागीय अधिकारी मैनपावर और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। विभाग में नियमित कर्मचारियों 100 पद हैं। इनमें से 25 पदों पर ही तैनाती है। बाकी पदों पर अनियमित कर्मचारियों को भर्ती किया गया था। लेकिन आठ अप्रैल से सभी अनियमित कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। जिस कारण विभाग के पास कर्मचारी ही नहीं है। कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए 100 होमगार्ड विभाग में तैनात किए गए थे। लेकिन उन्हें आग बुझाने का अनुभव नहीं है। जिस कारण वह आग पर काबू पाने में नाकाम ही साबित हो रहे हैं।
---वर्जन
आग लगने की सूचना पर टीम को मौके पर भेजकर आग पर काबू किया जाता है। कुछ किसानों की फसलों को बचाया भी गया है। होमगार्डों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है।
-गुरमेल सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed