{"_id":"69df8ec55f2b7d060c08caa7","slug":"elderly-man-dies-after-being-burnt-alive-in-panipat-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में बड़ा हादसा: गैस सिलिंडर में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग; घर में रहता था अकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में बड़ा हादसा: गैस सिलिंडर में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग; घर में रहता था अकेला
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के पानीपत में जिंदा जलने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग मकान में अकेला रहता था। बुधवार शाम को ये हादसा हुआ।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
थाना किला क्षेत्र के भारत नगर में बुधवार शाम करीब सवा चार बजे चाय बनाते समय सिलिंडर में धमाका होने से बुजुर्ग सोमपाल (65) निवासी रामनगर जिंदा जल गए। वहीं, उनके साथी नसीम बुरी तरह झुलस गए। नसीम को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे से 10 मिनट पहले सिलिंडर की होम डिलिवरी मिली थी। हादसे के बाद मकान में रह रहे दूसरे किरायेदारों में दहशत फैल गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की।
Trending Videos
नसीम ने बताया कि वह भारत नगर में इंद्रावती के मकान में दूसरी मंजिल पर किराये के छोटे से कमरे में रहते हैं। वह और उनका साथी सोमपाल राजमिस्त्री के साथ लिंटर का जाल बांधते हैं। सोमपाल बुधवार दोपहर को उनके कमरे पर आए थे। वे चाय बनाने लगे तो गैस खत्म हो गई। उन्होंने दोपहर को ही एजेंसी पर सिलिंडर बुक किया था। करीब चार बजे गैस सिलिंडर की डिलीवरी आ गई। उन्होंने सिलिंडर लगाकर चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो गैस लीक होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई।
वह कुछ समझ पाते आग की लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। वह किसी तरह कमरे से बाहर आ गए, लेकिन सोमपाल कमरे में ही फंस गए। सोमपाल ने कमरे से निकलने का प्रयास किया तो दरवाजे पर रखे सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाका होते ही आसपास के किरायेदारों में खलबली मच गई। शोर सुनकर लोग छत पर पहुंच गए और पानी डालकर आग पर काबू पाया। सोमपाल की जिंदा जलने से मौत हो गई। लोगों ने नसीम को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। नसीम ने बताया कि कमरे में आग लगने से सभी सामान और नकदी भी जलकर खाक हो गई। किला थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।
सिलिंडर में धमाका होने से लगी आग में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दूसरे को झुलसी हालत में जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। प्रथम दृष्टया गैस लिकेज होने से यह हादसा होने की जानकारी सामने आई है। -सुरेश, प्रभारी, थाना पुलिस किला।

कमेंट
कमेंट X