सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The mercury is slowly rising, and the streets are deserted in the afternoon.

Panipat News: धीरे-धीरे बढ़ रहा पारा, दोपहर में सड़कों पर है सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
The mercury is slowly rising, and the streets are deserted in the afternoon.
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पारा बढ़ने से दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकल पाना कम हो गया है। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने के आसार जताए हैं।
Trending Videos

अप्रैल माह में ही जून माह जैसी गर्मी पड़ने लगी है। दिन में तेज धूप से बाजारों में लोगों की आवाजाही प्रभावित होने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। तेज धूप के चलते दिन के समय बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। सुबह-शाम भी लोग घरों से बाहर निकलते समय छाता व सूती कपड़े का सहारा ले रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा गर्मी पड़ेगी। इस सप्ताह ही अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक जा सकता है। आगामी कई दिन तापमान बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed