{"_id":"69df98b70fe1158778028ed6","slug":"up-home-guard-exam-from-april-25th-to-27th-mock-drill-to-deliver-papers-to-centers-on-april-23rd-details-he-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, 23 अप्रैल को केंद्रों पर पेपर पहुंचाने की होगी मॉक ड्रिल; जानिए डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, 23 अप्रैल को केंद्रों पर पेपर पहुंचाने की होगी मॉक ड्रिल; जानिए डिटेल
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार
UP Home Guard Exam: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड 25 से 27 अप्रैल तक होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती करने जा रहा है। पूरे प्रदेश में इसके लिए केंद्र बनाए गए हैं।
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए आगामी 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली लिखित परीक्षा की उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड फूलप्रूफ तैयारी कर रहा है। बोर्ड 23 अप्रैल को परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए रिहर्सल करेगा। इस दौरान कोषागारों से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र सुरक्षित तरीके से पहुंचाने की ड्रिल भी होगी।
Trending Videos
बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि परीक्षा के आयोजन से पहले 18 अप्रैल को यूपी 112 मुख्यालय में सभी नोडल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों आदि की बैठक होगी, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों के कार्य आवंटन के साथ जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में छह पालियों में होने वाली परीक्षा में 25,32,196 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। श्रावस्ती को छोड़कर अन्य सभी 74 जिलों में 1,053 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड के निर्देश पर एसटीएफ और जिलों की पुलिस सॉल्वर गैंग, नकल माफिया आदि पर नजर रख रही हैं। इसके अलावा परीक्षा से संबंधित अफवाहें और गलत सूचनाएं प्रचारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी भी की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X