सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heatwave Warning for 26 Districts in UP Mercury Soaring Up to 45 Degrees

UP Weather News: आसमान से बरस रही आग, 26 जिलों में लू का अलर्ट; 45 डिग्री पहुंचा पारा, एक हफ्ते राहत नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
सार

इन दिनों यूपी झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में है। आसमान से जैसे आग बरस रही है। 26 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...

Heatwave Warning for 26 Districts in UP Mercury Soaring Up to 45 Degrees
यूपी में गर्मी और लू का असर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और तपिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले एक हफ्ते तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Trending Videos


मंगलवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड के इलाके समेत 26 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी किया है। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर आदि में उष्ण रात्रि यानी बेहद गर्म रात होने की भी बात कही है। इससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना पहुंचा पारा

सोमवार को 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 44 डिग्री के साथ वाराणसी प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। वहीं हमीरपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुष्क पछुआ हवाओं और मौसम के प्रभाव से कई जिलों में लू चलने की स्थिति बन गई है। अगले पांच दिनों तक यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

इन 26 जिलों के लिए है लू की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

इन जिलों में है उष्ण रात्रि की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed