सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First public EV charging station to be set up at the railway station.

Panipat News: रेलवे स्टेशन पर बनेगा पहला सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
First public EV charging station to be set up at the railway station.
माल गोदाम रोड पर लगाया जाएगा चार्जिंग प्वाइंट। संवाद
विज्ञापन
सोनम प्रजापत


पानीपत। रेलवे स्टेशन के माल गोदाम रोड पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। यहां चार चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। यह जिले का पहला सार्वजनिक स्थल होगा, जहां ईवी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को अपने वाहन चार्ज करने में काफी सुविधा मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली मंडल से योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों को पत्र भी भेजा जा चुका है। परियोजना के तहत रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ थाना के निकट लगभग 400 वर्ग फीट क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन विकसित किया जाएगा। स्थान का चयन इस प्रकार किया गया है कि यात्रियों को सुविधा आसानी से मिल सके और स्टेशन की अन्य गतिविधियां भी प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, चार्जिंग सुविधाओं की कमी वाहन चालकों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। रेलवे स्टेशन पर चार्जिंग स्टेशन बनने से यात्रियों को यात्रा के दौरान अपने वाहनों को चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


पार्किंग क्षेत्र के पास होंगे चार्जिंग प्वाइंट : रेलवे स्टेशन पर चार अलग-अलग चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे, ताकि एक समय में अधिक संख्या में वाहन चालक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। स्टेशन पर आने वाले यात्री अपने वाहन पार्किंग क्षेत्र में खड़े कर चार्जिंग करवा सकेंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए बिजली आपूर्ति की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। चार्जिंग स्टेशन के संचालन में सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधा मिल सके।

यात्रियों ने किया स्वागत : यात्री सुनील और नरेश ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर ईवी चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होने से यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। खासकर उन लोगों को इसका लाभ मिलेगा, जो इलेक्ट्रिक वाहन से स्टेशन तक आते हैं और यात्रा के दौरान वाहन चार्ज करने की जरूरत महसूस करते हैं। संवाद

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इस परियोजना के तहत रेलवे स्टेशन परिसर में चार चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिल सकेगी। -मुकेश बुरडे, वाणिज्य निरीक्षक, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed