सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR

Panipat News: फ्रेंचाइजी के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे व्यापारी पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
पानीपत। सोशल मीडिया पर सक्रिय एक महिला कपड़ा व्यापारी पर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। चरखी दादरी निवासी महिला की शिकायत पर थाना चांदनीबाग पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अंजू रानी ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर महिला व्यापारी के वीडियो देखकर प्रभावित हुई थी। मुलाकात के दौरान आरोपी ने खुद को कपड़ा फैक्टरी संचालक बताते हुए ‘परी रानी सूट्स’ ब्रांड की फ्रेंचाइजी देने और अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। आरोप है कि फ्रेंचाइजी फीस के रूप में उससे आठ लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि पानीपत कोर्ट में एग्रीमेंट साइन करवाते समय जल्दबाजी कर दस्तावेज पढ़ने का मौका नहीं दिया गया। बाद में पता चला कि एग्रीमेंट में आठ लाख रुपये की बजाय केवल पांच लाख रुपये के लेनदेन का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसे करीब 15 लाख रुपये मूल्य के कटे-फटे और खराब रंग वाले सूट दिए। बाजार में जांच करने पर माल की कीमत वास्तविक मूल्य से दो से तीन गुना अधिक बताई गई, जिससे उसका करीब 40 लाख रुपये का स्टॉक फंस गया। ब्यूरो

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी की कोई फैक्टरी नहीं है और वह अन्य व्यापारियों से सस्ता माल खरीदकर महंगे दामों पर बेचती थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed