{"_id":"6a516b7b903c3d1f4d0a7b44","slug":"four-coaching-centers-and-a-hotel-sealed-panipat-news-c-244-1-pnp1001-160418-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चार कोचिंग सेंटर और एक होटल किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चार कोचिंग सेंटर और एक होटल किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। दिल्ली के मालवीय नगर और लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की घटनाओं से सबक लेते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने शुक्रवार को शहर में पहली बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। बिशनस्वरूप कॉलोनी में नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे चार नामी कोचिंग सेंटरों (एकेडमी) और एक होटल को टीम ने सील कर दिया।
प्रशासनिक टीम को देखकर कॉलोनी में हड़कंप मच गया और कई अन्य कोचिंग सेंटरों के संचालक आनन-फानन में अपने संस्थान बंद कर मौके से भाग खड़े हुए। इस कार्रवाई के दौरान एकेडमी में पढ़ रहे बच्चों को बाहर निकालकर गली में खड़ा कर दिया गया।
एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार की अगुवाई में गठित विशेष टीम और नगर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को बिशनस्वरूप कॉलोनी में यह सीलिंग अभियान चलाया। जांच में सामने आया कि इन संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे। प्रशासन द्वारा पहले नोटिस दिए जाने के बावजूद संचालकों द्वारा कमियों को पूरा नहीं किया जा रहा था। इस बड़े अभियान के दौरान जिला प्रशासन ने हरियाणा रोडवेज के स्टोर परचेज ऑफिसर अभिषेक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया था।
विज्ञापन
नगर निगम जिला नगर योजनाकार (डीटीपी), भवन निरीक्षक रिंकू, राजेश, विकास सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए फायर विभाग के अधिकारी और एएफएसओ (असिस्टेंट फायर स्टेशन ऑफिसर) की टीम मौजूद रही।