{"_id":"6a516ca6c1503151f50fa684","slug":"retired-sub-inspectors-son-wears-fathers-uniform-and-kidnaps-businessman-panipat-news-c-244-1-pnp1001-160420-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने पिता की वर्दी पहन कारोबारी का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने पिता की वर्दी पहन कारोबारी का किया अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। मतलौडा थाना क्षेत्र के थिराना गांव में वीरवार रात लकड़ी कारोबारी दिलावर का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया। जिला पुलिस की सीआईए टू और मतलौडा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने महज 20 घंटे में शुक्रवार को सोनीपत के श्याम नगर में दबिश देकर मुख्य साजिशकर्ता (दिलावर के दोस्त) समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर कारोबारी को छुड़ा लिया।
बदमाशों में से एक के पास से दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की वर्दी भी बरामद हुई है। उसने अपने सेवानिवृत्त पिता की वर्दी पहनकर इस वारदात को अंजाम दिया था। थिराना गांव के अमित बताया कि उनके भाई दिलावर लकड़ी की ठेकेदारी का काम करता है। वह वीरवार रात करीब नौ बजे अपने घर पर था। उनके पास इसराना निवासी उनके दोस्त अनुज उर्फ छोटू का फोन आया।
अनुज ने जरूरी बात करने के बहाने उनको घर के बाहर सड़क पर बुला लिया। दिलावर जैसे ही बाहर पहुंचा, वहां पहले से खड़े बदमाश उससे बहस करने लगे। इसी बीच स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उनको जबरन खींचकर गाड़ी में डाल लिया और तेज रफ्तार से भाग गए। इस पूरी वारदात को दिलावर के एक परिचित ने देख लिया और तुरंत परिजनों व मतलौडा थाना पुलिस को सूचित किया।