सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gautam of Arya College won three medals in Cycling Track Cup

Panipat News: अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग ट्रैक कप में आर्य कॉलेज के गौतम ने जीते तीन पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Gautam of Arya College won three medals in Cycling Track Cup
गौतम के साथ उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह व अन्य। कॉलेज
विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र गौतम ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग ट्रैक कप एक और दो में रजत और कांस्य पदक जीता है। गौतम ने 28 अप्रैल से तीन मई तक आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने ट्रैक कप दो की टीम प्रस्यूट प्रतियोगिता में रजत पदक और टीम स्प्रिंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं ट्रैक कप एक टीम प्रस्यूट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
Trending Videos

कॉलेज में मंगलवार को गौतम का स्वागत किया गया। उप प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर गौतम को शुभकामनाएं दी। कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला ने बताया कि कॉलेज शिक्षा, खेल- कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में अपने देश का नाम रोशन कर रहा है। छात्र गौतम ने जकार्ता में तीन-तीन पदक जीतकर सिद्ध कर दिया है कि पानीपत की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। डॉ. अनुराधा सिंह बताया की गौतम की यह उपलब्धि केवल कॉलेज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। एक छात्र का पढ़ाई के साथ-साथ खेल के मैदान में अंतरराष्ट्रीय फलक पर तिरंगा लहराना यह दर्शाता है कि संकल्प और अनुशासन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने इस शानदार जीत का के अवसर पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश तूर्ण और उनके विभाग के प्राध्यापकों और कोच को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र देशवाल, डॉ. दिनेश गाहल्याण व राजा तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed