सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rajesh Suri became the chairman of the Joint Business Board Committee

Panipat News: राजेश सूरी संयुक्त व्यापार मंडल समिति के बने चेयरमैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Suri became the chairman of the Joint Business Board Committee
विज्ञापन
पानीपत। संयुक्त व्यापार मंडल समिति ने मंगलवार को नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। राजेश सूरी समिति के चेयरमैन बनाए हैं। उनके पास इससे पिछली बारी में प्रधान की जिम्मेदारी थी। वे पिछली बार किसी पद पर नहीं थे। इनके साथ बाकी कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी। इस बार दो उप प्रधान बनाए हैं और सभी पदों पर नए चेहरों को समिति में आगे लेकर आए हैं।
Trending Videos

संयुक्त व्यापार मंडल समिति की बैठक मंगलवार को मैन बाजार में की। समिति के सरपरस्त शेरचंद कपूर, अशोक सलूजा, महेंद्र सिंह और कवल खुराना ने कार्यकारिणी के नामों पर चर्चा की। उन्होंने सबसे चर्चा के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रधान का चुनाव विगत दिनों किया गया था। इसकी जिम्मेदारी विशाल वर्मा को दी गई थी। नई कार्यकारिणी में चेयरमैन राजेश सूरी, उपप्रधान जगदीश बंगा और कीमत लाल कपूर, महासचिव महेंद्र आहूजा,
विज्ञापन
विज्ञापन

कैशियर सागर फाल्के, सचिव कविराज अरोड़ा व मीडिया प्रभारी मिंटु सचदेवा को बनाया। प्रधान विशाल वर्मा ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्हाेंने कहा कि दुकानदारों की समस्याओं पर आम राय ली जाएगी। इसके बाद प्रशासन से मिलकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब बाजार में सुरक्षा व यातायात नियमों की अनदेखी बरती जा रही है। इनके समाधान के लिए जल्द ही पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed