{"_id":"69dc0af022deb4345a041395","slug":"how-will-the-fire-be-extinguished-home-guards-lack-knowledge-of-equipment-panipat-news-c-244-1-pnp1006-155402-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कैसे बुझेगी आग, होमगार्डों को नहीं उपकरणों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कैसे बुझेगी आग, होमगार्डों को नहीं उपकरणों की जानकारी
विज्ञापन
होमगार्डों को दमकल गाड़ी के बारे में जानकारी देते दमकल अधिकारी।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। समालखा। दमकलकर्मियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। हड़ताल को देखते हुए दमकल विभाग में 100 होमगार्डों को तैनात किया लेकिन, जो होमगार्ड भेजे गए उन्हें आग बुझाने के यंत्रों का न तो ज्ञान है और न ही कोई अनुभव है। जिस कारण दमकल विभाग के अधिकारी अब होमगार्डों को प्रशिक्षण देने में जुटे हैं।
उधर, रोडवेज बस चालकों को भी पानी से भरे फायर गाड़ी चलाने में दिक्कतें हो रही हैं। रविवार को भी जिले में तीन स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली। हालांकि, कोई बड़ी आग नहीं लगी। शनिवार को जिले के सभी पांच दमकल केंद्रों पर विभाग की मदद के लिए होमगार्ड तैनात किए गए।
सबसे अधिक होली पार्क में 36, लाल बत्ती 25, सेक्टर-25 में 29, समालखा में 22, इसराना में 10, मतलौडा में 10, बपौली में 10 कर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें 100 होमगार्ड, 18 चालक और बाकी अनियमित कर्मचारी शामिल हैं। सभी केंद्रों पर तैनात किए गए होमगार्डों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। समालखा के जौरासी रोड स्थित अग्निशमन केंद्र 15 होमगार्ड व दो रोडवेज कर्मचारियों को दमकल विभाग में तैनात किया गया है। रविवार को दमकल प्रभारी ने होमगार्ड और रोडवेज कर्मचारियों को आग की घटना पर काबू पाने के लिए विस्तार से जानकारी दी। सभी कर्मचारियों पर क्षेत्र में आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
अप्रैल में क्षेत्र के गेहूं के खेतों में आग लगने की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी है। दमकल प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल से लेकर अब तक 13 पैरोल कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यहां पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15 होमगार्ड व चालक के रूप में हरियाणा रोडवेज के दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
Trending Videos