सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   HT line fell in the rain, 3000 houses remained in darkness

Panipat News: बारिश में गिरी एचटी लाइन, तीन हजार घरों में रहा अंधेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
HT line fell in the rain, 3000 houses remained in darkness
बबैल रोड पर ड्रेन किनारे गिरी एचटी लाइन। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। बबैल रोड पर ड्रेन के पास वीरवार देर रात बिजली की एचटी लाइन गिर गई। गनीमत यह रही कि उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। इसके अलावा सुबह करीब दस बजे बबैल रोड बबैल नाके के पास भी बिजली की एचटी लाइन बीच में से टूट गई। इससे करीब दो से तीन हजार घरों में अंधेरा छा गया। बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों को रातभर और सुबह भी कई घंटों तक बिना बिजली के रहना पड़ा। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति को बहाल किया।
Trending Videos

स्थानीय निवासी राजबीर, सोनू और राजीव ने बताया कि बारिश में एचटी लाइन के गिरने और एक जगह से लाइन के टूटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद पहले गिरी हुई लाइन को ठीक किया। साथ ही बबैल नाके पर बीच से टूटी एचटी लाइन की मरम्मत का कार्य देर रात तक चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
सनौली रोड पर बबैल नाके के पास एचटी लाइन के गिरने और एक जगह से टूटने की सूचना मिली है। संबंधित कर्मचारियों की टीम बनाकर मौके पर भेजा गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य को पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
धर्म सुहाग अधीक्षण अभियंता बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed