{"_id":"69f27257ac3dd110760b58e8","slug":"in-the-name-of-providing-property-in-saharanpur-more-than-two-crores-were-cheated-panipat-news-c-244-1-pnp1012-156343-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सहारनपुर में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सहारनपुर में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सहारनपुर के सढौली गांव में कॉलोनी काटने का झांसा देकर मिठाई व्यापारी से दो करोड़ तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने 10 प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा देकर रुपये लिए। बाद में जमीन उनके नाम नहीं की। जब उन्होंने दस्तावेज की जांच कराई तो वह भी फर्जी मिले। समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
समालखा के शमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह भापरा रोड पर आरएस स्वीट्स नाम से दुकान चलाते हैं। उसकी पहचान गैस सिलिंडर सप्लाई करने वाले राजेश से हुई जिसने उसे अपने परिचित अनिल व अन्य लोगों से मिलवाया। आरोप है कि अनिल ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र में कॉलोनी काटने की बात कहकर निवेश करने को कहा साथ ही झांसा दिया कि दो साल में 10 गुना मुनाफा होगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसे सहारनपुर जिले के गांव सढौली गांव में जमीन दिखाई। झांसे में आकर उसने अलग-अलग समय पर नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 2 करोड़ 3 लाख 46 हजार रुपये दे दिए, जिसमें सोना भी शामिल है।
पीड़ित का आरोप है कि बार-बार रजिस्ट्री कराने की बात कहने के बावजूद आरोपी टालमटोल करते रहे। जनवरी-फरवरी 2026 में भी आरोपियों ने और रकम लेकर रजिस्ट्री का झांसा दिया लेकिन जमीन उसके नाम नहीं कराई। बाद में उसे पता चला कि कॉलोनी और दस्तावेज फर्जी हैं। समालखा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos