सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inauguration ceremony of newly appointed State President of Haryana BJP Dr. Archana Gupta

Haryana: राव का आशीर्वाद, धनखड़ की नसीहत और पूनिया के ठहाके, अर्चना गुप्ता को दिए संगठन चलाने के मंत्र

आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Jun 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि अर्चना गुप्ता को पार्टी की मजबूत संगठनात्मक विरासत मिली है। उन्होंने कहा, आपको पकी-पकाई खेती मिली है।

Inauguration ceremony of newly appointed State President of Haryana BJP Dr. Archana Gupta
सीएम सैनी के साथ हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के पदभार ग्रहण समारोह में बुधवार को राजनीतिक संदेशों, संगठनात्मक नसीहतों और हल्के-फुल्के हास्य का अनोखा संगम देखने को मिला। वरिष्ठ नेताओं ने जहां उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि अर्चना गुप्ता को पार्टी की मजबूत संगठनात्मक विरासत मिली है। उन्होंने कहा, आपको पकी-पकाई खेती मिली है। ज्यादा मशक्कत की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मान देना सबसे जरूरी है।

Trending Videos


यदि सभी को उचित मान-सम्मान मिलता रहा तो भाजपा को चौथी बार सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकेगा। राव इंद्रजीत ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को पूरा सहयोग देंगे और संगठन की मजबूती के लिए हर जिम्मेदारी निभाएंगे। अपने मैं को नायब के हम की तरह रखना पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मातृत्व ही नेतृत्व है। जिस प्रकार मां परिवार के हर सदस्य का मनोबल बनाए रखती है, उसी प्रकार संगठन में कार्यकर्ताओं के मन को भी जीवित रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने डॉ. अर्चना गुप्ता को नसीहत देते हुए कहा, जब व्यक्ति बड़े पद पर पहुंचता है तो उसका मैं बड़ा हो जाता है। आपको अपने मैं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हम की तरह रखना है। पद के साथ मिलने वाला सम्मान व्यक्ति का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का सम्मान होता है, इसलिए हमेशा जमीन से जुड़े रहना चाहिए।

विज्ञापन

पूनिया ने हल्के अंदाज में बांधा समां
प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने अपने चुटीले अंदाज से पूरे समारोह में हास्य का रंग भर दिया। उन्होंने कहा, मैं ज्ञान की बात नहीं करूंगा क्योंकि ज्ञान का कोटा मैंने मुख्यमंत्री के जिम्मे छोड़ रखा है। वे सरकार की तरफ से पांच-छह पन्ने लेकर आते हैं। इस टिप्पणी पर सभागार में जोरदार ठहाके गूंज उठे। इसी दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुस्कराते हुए इशारों में कहा कि आज वह ऐसे कोई कागज साथ नहीं लाए हैं।

अनिल विज के समारोह में पहुंचने पर पूनिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, इनकी एंट्री तो धुरंधर टाइप हुई है। इस पर भी कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खूब ठहाके लगाए। सतीश पूनिया ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा, राव साहब तो इतने सस्ते में आशीर्वाद नहीं देते लेकिन आज उन्होंने दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। उनके इस अंदाज ने माहौल को और हल्का कर दिया। राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, रेखा शर्मा और कार्तिकेय शर्मा की चुटकी लेते हुए पूनिया ने कहा कि भाजपा ने इनकी बेरोजगारी बहुत जल्दी खत्म कर दी। इस टिप्पणी पर भी सभागार में खूब हंसी गूंजी।

अर्चना के सामने सबसे बड़ी चुनौती
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की संगठनात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए पूनिया ने कहा कि उन्होंने मजबूत संगठनात्मक विरासत छोड़ी है। अब डॉ. अर्चना गुप्ता के सामने सबसे बड़ी चुनौती भाजपा को और अधिक मजबूत बनाना तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संगठन को हर बूथ तक विस्तार देना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed